फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Another accused arrested in the case of extortion from a businessman

Faridabad News: कारोबारी से रंगदारी मांगने के मामले में एक अन्य आरोपी धरा

Wed, 24 Sep 2025 12:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Another accused arrested in the case of extortion from a businessman
- दो दिन के रिमांड पर लेकर टीम कर रही पूछताछ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ शहर थाना इलाके में कपड़ा कारोबारी से 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी विक्की बल्लभगढ़ के ही आजाद नगर का रहने वाला है। पूछताछ में पता चला कि 17 मार्च 2025 को वो शिकायतकर्ता की दुकान पर गया और कॉल पर वरुण राणा की बात दुकान संचालक से करवाई थी।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लेकर अपराध शाखा सेंट्रल की टीम पूछताछ कर रही है। इस मामले में तीन आरोपियों वरुण राणा, हर्ष व चंदन को टीम पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस को मामले में शिकायत बल्लभगढ़ की सुभाष कॉलोनी निवासी अमित ने दी थी। इनकी बल्लभगढ़ मार्केट में कपड़े की दुकान है। 27 फरवरी 2025 को वे अपने भाई को दुकान पर छोड़कर शादी में चले गए थे। आरोप है कि बाद में चंदन व हर्ष नामक दो युवक दुकान पर आए और फ्री में कपड़े लेने के लिए इनके भाई की वरुण राणा से कॉल पर बात करवाई। 17 मार्च को फिर से कुछ युवक दुकान पर आए और वरुण राणा से कॉल पर बात करवाई। इस दौरान वरुण ने 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। साथ ही रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर बल्लभगढ़ शहर थाना में एफआईआर दर्ज की गई। मामले में अब तक चार आरोपियों को टीम गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed