{"_id":"6894eea42e70c6ee830287ef","slug":"animal-theft-beaten-by-villagers-faridabad-news-c-25-1-mwt1001-105381-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जमालगढ़ में पशु चोरी कर भाग रहे चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ा, फायरिंग से मची दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जमालगढ़ में पशु चोरी कर भाग रहे चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ा, फायरिंग से मची दहशत
विज्ञापन
पिकअप गाड़ी सहित तीन आरोपियो को पकड़कर पुलिस को सौंपा, चार फरार; अवैध हथियार से किया हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। गांव जमालगढ़ में बीती रात पशु चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने आए सात चोरों में से तीन को ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया। जबकि चार आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि भागने के दौरान आरोपियों ने ग्रामीणों पर अवैध हथियारों से फायरिंग भी की, जिससे मौके पर दहशत फैल गई। घटना बीती रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक पकड़े गए पशु चोर गिरोह के सदस्यों ने चोरी किए गए सैंकडों पशुओं को सटकपुरी गांव स्थित बूचड़खाने में बेचने की बात भी स्वीकार की।
पीडि़त ग्रामवासी आजम खान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पशुपालन का कार्य करता है । बीती रात को जब परिवार सो रहा था, तभी अज्ञात चोर उसके घर के बाहर बंधे मवेशियों को चुराकर पिकअप गाड़ी में डालकर भागने लगे। जैसे ही परिजनों ने देखा, उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर गांव के अन्य लोग भी जाग गए और चोरों का पीछा किया। जंगल में पीछा करने पर चोरों ने ग्रामीणों को डराने के लिए अवैध हथियार से फायरिंग कर दी। अपने आपको को घिरता देख पिकअप गाड़ी रोककर चार पशुचोर जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले। जबकि तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने मौके पर ही दबोच लिया। आरोपियों की पहचान अजहरुद्दीन निवासी सातपाडा राजस्थान, मुस्तफा निवासी कानोहर, जुबेर निवासी नांगल गुलपाडा के रूप में हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक फरार हुए आरोपियों की भी पहचान हो चुकी है जिसमें एक गोधोला गांव का भी। वहीं पुन्हाना थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूछताछ जारी है।