{"_id":"68d13a71a1b8783c97087ae7","slug":"animal-smuggler-arrested-faridabad-news-c-24-1-gr11004-117986-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एक्सप्रेसवे पर नाकाबंदी कर तस्कर से गोवंश को छुड़ाया, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एक्सप्रेसवे पर नाकाबंदी कर तस्कर से गोवंश को छुड़ाया, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
एक्सप्रेस वे पर नाकाबंदी कर तस्कर से गौ वंश छुड़ाया,एक गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। वाहन चोर निरोधक दस्ता एविटी स्टाफ हथीन ने कुंडली मानेसर एक्सप्रेसवे पर तस्करी करके कैंटर में ले जाए जा रहे गोंवंश को छुड़ाया। इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार एविटी स्टाफ को विश्वसनीय सूचना मिली कि राजस्थान के रजिस्ट्रेशन नम्बर वाले कैंटर में उत्तरप्रदेश के एटा से गायों को लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर एविटी स्टाफ के हेडकांस्टेबल मुन्फेद ने स्टाफ के साथ मिलकर नाकेबंदी की । नाकेबंदी के दौरान कैंटर आता दिखाई पड़ा। उसे रोकने का इशारा किया गया तो कैंटर चालक ने कैंटर को पुलिस पार्टी पर चढ़ाने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने मण्डकौला के निकट जाकर कैंटर को काबू किया। कैंटर से नूंह जिला के शाहपुर नंगली निवासी कादिर को गिरफ्तार कर लिया गया। कैंटर में क्रूरतापूर्वक गोवंश भरे गए थे। कैंटर में 23गौ वंश मिले हैं। जिनमें से दो गाय,एक बैल एवं एक बछड़ा मृत मिले। बरामद गोवंश को किरा गांव स्थित गोशाला में भेजा गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।