फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Angry with wife, father killed one and a half month old child

Faridbad: हैवान ने तकिये से मुंह दबाकर की डेढ़ माह के बेटे की हत्या, पत्नी के ससुराल जाने से था नाराज

Fri, 12 Aug 2022 10:27 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Fri, 12 Aug 2022 10:27 PM IST
सार

आरोपी के दो जुड़वां बेटे थे। इसमें से एक को मां अपने साथ ले गई और दूसरे को घर पर पिता के पास छोड़ गई थी। दोपहर करीब 12 बजे मायके से लौटने पर देखा बच्चा मर चुका था। उसके नाक से खून बाहर आ रहा था। पति घर से फरार था।

विज्ञापन
Angry with wife, father killed one and a half month old child
डेढ़ माह के मासूम की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओल्ड फरीदाबाद की राजीव कॉलोनी में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वाली घटना सामने आई। एक पिता ने अपने डेढ़ माह के बेटे का तकिए से मुंह दबाकर मार डाला। घटना के समय बच्चे की मां अपने भाई के घर राखी बांधने गई थी।

विज्ञापन


आरोपी के दो जुड़वां बेटे थे। इसमें से एक को मां अपने साथ ले गई और दूसरे को घर पर पिता के पास छोड़ गई थी। दोपहर करीब 12 बजे मायके से लौटने पर देखा बच्चा मर चुका था। उसके नाक से खून बाहर आ रहा था। पति घर से फरार था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ओल्ड फरीदाबाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश ने बताया आरोपी मूल रूप से बल्लभगढ़ के झाड़सेंतली का रहने वाला है। आरोपी का नाम सुंदर है। पत्नी प्रिया के साथ छह माह से राजीव कॉलोनी में किराए पर रह रहा था। 1.5 माह पहले जुड़वां बच्चे हुए थे। आरोपी मजदूरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रिया ने शिकायत में कहा कि शुक्रवार सुबह भाई को राखी बांधने के लिए वह बसलेवा कॉलोनी स्थित मायके जाने की जिद कर रही थी। आरोपी सुंदर उसे जाने से मना कर रहा था। गुस्से में एक बेटे को साथ लेकर मायके चली गई। नाराज पिता ने बच्चे का मुंह दबाकर हत्या कर दी। प्रिया जब राखी बांधकर घर लौटी तो बच्चे को मृत पाया। उसके नाक, कान, मुंह से खून निकल रहा था। बच्चे की मां की शिकायत पर पिता के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed