फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Angry over their demands being ignored, ASHA workers staged a protest at the CMO office.

Faridabad News: मांगों की अनदेखी से नाराज आशा कर्मियों ने सीएमओ कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Wed, 21 Jan 2026 12:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Angry over their demands being ignored, ASHA workers staged a protest at the CMO office.
फरीदाबाद। आशा कर्मी यूनियन हरियाणा (सीटू) के बैनर तले मंगलवार को आशा कर्मियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान हेमलता ने की, जबकि संचालन जिला सचिव सुधा ने किया। इस दौरान आशा कर्मियों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग पर मांगों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए 12 फरवरी को प्रस्तावित राष्ट्रीय आम हड़ताल में बढ़-चढ़कर शामिल होने की ऐलान किया। हड़ताल का नोटिस सीएमओ की अनुपस्थिति में पीएमओ को सौंपा गया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला सचिव सुधा ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान आशा कर्मियों ने अहम भूमिका निभाई, जिसके लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने उन्हें ग्लोबल हेल्थ लीडर अवार्ड से सम्मानित किया, इसके बावजूद केंद्र और राज्य सरकारें उनके साथ अन्याय कर रही हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से मानदेय में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, जबकि बिना संसाधन और प्रोत्साहन के काम का बोझ लगातार बढ़ाया जा रहा है। जिला प्रधान हेमलता ने कहा कि पिछले 12 वर्षों से इंसेटिव बेस कार्यों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed