{"_id":"644ff0edd3015ef80f079626","slug":"angered-by-the-fight-the-young-man-hanged-himself-filed-a-case-against-four-siblings-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-3578-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मारपीट से क्षुब्ध युवक ने लगाया फंदा, चार-भाई बहनों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मारपीट से क्षुब्ध युवक ने लगाया फंदा, चार-भाई बहनों पर केस
Mon, 01 May 2023 10:33 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Mon, 01 May 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
- दोस्त के कहने पर एक महिला के घर पैसे मांगने गया था मृतक, वहां सभी ने मिलकर पीटा
- शर्मिंदगी महसूस करने के कारण दे दी जान
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शिव दुर्गा विहार में 4 बहन-भाइयों ने मिलकर एक युवक की पिटाई कर दी। मारपीट से क्षुब्ध युवक ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मृतक की पत्नी सोनल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शिव दुर्गा विहार लक्कड़पुर में पति के साथ किराए के मकान में रहती है। पति अनिकेत (24) घर के पास ही एक दुकान पर नौकरी करते थे। 28 अप्रैल रात करीब आठ बजे अनिकेत के दोस्त रोहित भड़ाना ने उसे वीना नाम की महिला के घर अपने उधार दिए पैसे मांगने के लिए भेजा था। आरोप है कि वीना ने किराएदार रोहताश के बेटे कुलदीप, टिंकू , बेटी प्रीति और सविता के साथ मिलकर अनिकेत की पिटाई कर दी। साथ ही दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। अगले दिन भी सभी ने आशीर्वाद अस्पताल के सामने अनिकेत की दोबारा से पिटाई कर डाली। घटना के बाद से अनिकेत काफी शर्मिंदगी महसूस कर रहा था। करीब रात 9 बजे सोनल ने देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखने पर पता लगा कि अनिकेत का शव पंखे से झूल रहा था। सूरजकुंड थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।