{"_id":"6505e9912b0344ab1e083e64","slug":"anganwadi-workers-made-strategy-for-karnal-rally-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-13521-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आंगनवाडी वर्करों ने करनाल रैली को लेकर बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आंगनवाडी वर्करों ने करनाल रैली को लेकर बनाई रणनीति
Sat, 16 Sep 2023 11:14 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Sat, 16 Sep 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर यूनियन की बैठक शनिवार को सेक्टर 12 स्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान देवेंद्री शर्मा ने की। संचालन जिला सचिव मलावती ने किया। इस मौके पर राज्य कार्यकारी की प्रधान उर्मिला रावत, सीटू के जिला अध्यक्ष निरंतर पाराशर, जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल भी उपस्थित रहे। बैठक में 8 अक्टूबर को करनाल में होने वाली ललकार रैली को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई।
बैठक में कहा गया कि राज्य सरकार की नीतियों से सभी मजदूरों में भारी निराशा है। सरकार और अधिकारी मजदूरों और कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान नहीं करना चाहते हैं। सरकार आंगनवाड़ी वर्करों को बर्ष 2015 से आंगनवाड़ी केंद्रों का किराया भी नहीं दे रही है। किसी भी वर्कर को रिकॉर्ड बनाने के लिए रजिस्टर नहीं मिलता है। खाना बनाने के लिए ईंधन प्रदान नहीं किया जा रहा है। काम का दबाव लगातार बढ़ रहा है। बैठक में यूनियन ने स्थानीय मांगों को लेकर जिला कार्यक्रम अधिकारी को भी 22 सितंबर को ज्ञापन देने का निर्णय लिया है। बैठक को कमलेश, गीता, सविता, सुनीता ने भी संबोधित किया।