फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ...and how many more suspected terrorists are roaming around in Faridabad

Faridabad News: ...और कितने संदिग्ध आतंकी घूम रहे हैं फरीदाबाद में

Thu, 13 Nov 2025 12:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
...and how many more suspected terrorists are roaming around in Faridabad
खंदावली गांव में बुधवार शाम ईदगाह के पीछे मिली लाल रंग की ईकोस्पोर्ट कार को मंगलवार सुबह 9 बजे यहां खड़ा किया गया
विज्ञापन

एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि दो व्यक्ति और एक महिला यहां कार खड़ी कर गए
वे कार खड़ी कर जाते हुए कह गए कि हम अभी कुछ देर में आ रहे हैं
ईदगाह के साइड में ये प्लॉट लल्लू का है

सोनू यादव
फरीदाबाद। धौज इलाके की अल फलाह यूनिवर्सिटी परिसर से संदिग्ध आतंकी डॉ. मुज्जमिल के गिरफ्तार होने के बाद अभी भी कुछ संदिग्ध आतंकी फरीदाबाद में घूम रहे हैं। दिल्ली पुलिस व केंद्रीय जांच एजेंसी जिस लाल रंग की ईकोस्पोर्ट कार को बुधवार को दिनभर ढूंढते रहे, उस कार को फरीदाबाद के बल्लभगढ़ इलाके के खंदावली गांव में एक प्लॉट में मंगलवार सुबह खड़ा किया गया था।

एक स्थानीय निवासी नसीब ने बताया कि ईदगाह में ये प्लॉट लल्लू का है। इसी प्लॉट पर लाल रंग की कार खड़ी है। ये कार मंगलवार सुबह 9 बजे यहां खड़ी की गई। कार को यहां खड़ी करने के बाद उसमें से 2 व्यक्ति और एक महिला उतरे। वे तीनों पैदल ही यहां से जाने लगे। एक ग्रामीण ने उन्हें टोका तो बोले कि हम अभी कुछ देर में आ रहे हैं और उसके बाद वो आए ही नहीं।
विज्ञापन


जांच एजेंसियां इस कार को लेकर दावा कर रही हैं कि दिल्ली में बम धमाका करने वाले आतंकी मॉड्यूल के ही कुछ संदिग्ध आतंकी इस लाल रंग की कार को लेकर उसी आई 20 कार के साथ दिल्ली में आए थे। सीसीटीवी कैमरों के आधार पर इस कार का नंबर सामने आया और फिर इसको तलाश करना शुरू किया गया। अब स्थानीय लोगों के दावे के अनुसार दो संदिग्ध लोगों के साथ इस कार को खड़ी करने आई एक महिला भी साथ थी। ये हैरान करने वाला है कि संदिग्ध आतंकियों के साथ अब एक महिला भी इस आतंकी मॉड्यूल में शामिल हैं। अल फलाह यूनिवर्सिटी में डॉक्टर रह चुकी डॉ. शाहीन के बाद ये दूसरी महिला है जिसका जिक्र इस आतंकी मॉड्यूल में अब सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed