फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   An undertrial prisoner committed suicide by hanging himself in Neemka jail

Faridabad: नीमका जेल में विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए

Sun, 03 Nov 2024 01:09 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 03 Nov 2024 01:09 PM IST
सार

प्रमोद कुमार मूलरूप से भरतपुर राजस्थान का रहने वाला था। वह रेलवे में ट्रैक मैन की नौकरी करता था। इसके परिवार में पत्नी रीना के अलावा चार बेटियां व एक बेटा है। प्रमोद की मौत के बाद इसके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
An undertrial prisoner committed suicide by hanging himself in Neemka jail
नीमका जेल में विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर दी जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बल्लभगढ़ के सदर थाना क्षेत्र स्थित नीमका जेल में बंद कैदी प्रमोद कुमार (38) ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। पलवल के असावटी गांव में चोर की पिटाई से मौत के आरोप में प्रमोद कुमार व छह अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इन लोगों पर आरोप था कि इन्होंने चोर को पीट-पीटकर मार डाला है। बार-बार जमानत की अर्जी लगाने के बाद भी प्रमोद की जमानत नहीं हो रही थी। 

विज्ञापन


आशंका व्यक्त की जा रही है कि हताश होकर प्रमोद ने मौत को गले लगा लिया। वहीं परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जेल में प्रमोद को परेशान किया जा रहा था, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। मेडिकल बोर्ड से सोमवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 
विज्ञापन


प्रमोद कुमार मूलरूप से भरतपुर राजस्थान का रहने वाला था। वह रेलवे में ट्रैक मैन की नौकरी करता था। इसके परिवार में पत्नी रीना के अलावा चार बेटियां व एक बेटा है। प्रमोद की मौत के बाद इसके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed