{"_id":"6acfddf762cc9e81840a6536","slug":"an-rmc-road-will-be-constructed-in-indira-gandhi-colony-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-82696-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: इंदिरा गांधी कॉलोनी में बनेगी आरएमसी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: इंदिरा गांधी कॉलोनी में बनेगी आरएमसी सड़क
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम प्रशासन ने वार्ड-17 के अंतर्गत इंदिरा गांधी कॉलोनी में सड़क निर्माण की योजना तैयार की है। विभाग ने इस कार्य के लिए 26 लाख 14 हजार 566 रुपये क बजट मंजूर किया है। अगले माह से सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
आरएमसी सड़क के अलावा इंटरलॉकिंग टाइल्स भी किनारों पर लगाने का काम कराया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। खासकर सड़क की स्थिति में सुधार होने से क्षेत्र के लोगों को रोजाना आने-जाने में सहूलियत होगी। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता नितिन कादियान ने बताया कि अगले माह से इस कॉलोनी में सड़क निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। 17 अक्तूबर के बाद सड़क निर्माण करने वाली कंपनी के चयन की प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है।
-- --