{"_id":"682b7f5a4b1ff217f4075c29","slug":"an-old-man-was-thrown-off-the-roof-during-a-fight-while-drinking-alcohol-and-died-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-43635-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शराब पीने के दौरान झगड़े में बुजुर्ग को छत से फेंका, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शराब पीने के दौरान झगड़े में बुजुर्ग को छत से फेंका, मौत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एनआईटी पांच स्थित एक तीन मंजिला इमारत की छत से 70 साल के बुजुर्ग रिक्शा चालक को पास के एक मंजिला मकान की छत पर फेंक दिया गया। इससे बुजुर्ग सहदेव उर्फ काला की मौके पर ही मौत हो गई। एनआईटी थाना की पुलिस ने हत्या की एफआईआर दर्ज कर गांधी कॉलोनी एनआईटी निवासी राजीव कुमार को हिरासत में लिया है। पुलिस टीम उससे पूछताछ कर रही है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में पता चला कि शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में राजीव ने सिर में ईंट मारने के बाद सहदेव को छत से फेंक दिया था।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मूलरूप से यूपी के मुरादाबाद निवासी सहदेव उर्फ काला के रूप में हुई है। वह ई-रिक्शा चलाता था। साथ ही वह एनआईटी पांच स्थित खेड़ीकला निवासी हरीश नरवत के बिल्डिंग में जिम के लिए लीज पर ली गई पहली व दूसरी मंजिल पर बतौर चौकीदार भी नौकरी कर रात को यहीं सो जाता था। लेकिन सोमवार सुबह सहदेव इस मकान की बगल में बने एक मंजिला मकान की छत पर नग्न हालत में पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे और खून निकल रहा था। वहां रहने वाले लोगों ने सूचना दी तो सोमवार सुबह पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
एनआईटी थाना की पुलिस के साथ ही पुलिस उपायुक्त एनआईटी व सहायक पुलिस आयुक्त भी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के बाद पुलिस टीम ने मामले में जांच शुरू की। जिसके बाद एनआईटी थाना पुलिस ने हत्या के आरोप में राजीव कुमार को काबू किया है।
आरोपी से पूछताछ में पता चला कि राजीव यहां जिम में दिन के समय सफाई का काम करता है। कभी वो रात के समय यहीं पर रुक जाता है। रविवार 18 मई की रात को भी सहदेव व राजीव दोनों बिल्डिंग की छत पर थे। दोनों ने शराब पी और फिर से शराब लाने को लेकर उनमें झगड़ा हो गया। इस दौरान राजीव ने ईंट उठाकर सहदेव के सिर पर मारी। जिससे सहदेव घायल होकर छत पर गिर गया। फिर राजीव ने सहदेव को छत से उठाकर नीचे फेंक दिया और उसकी मौत हो गई।