{"_id":"68e54f0a6d0edb860a02c854","slug":"an-acquaintance-raped-an-11th-grade-student-arrested-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-53079-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 11वीं की छात्रा से जानकार ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 11वीं की छात्रा से जानकार ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
विज्ञापन
- तिगांव थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। तिगांव थाना इलाके में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी बिहार के नालंदा जिले निवासी गौतम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि पीड़िता और आरोपित के बीच पहले से पहचान है।
पीड़िता की मां ने दी शिकायत में बताया कि सोमवार सुबह लगभग 10 बजे उसकी बेटी घर पर ही थी। वो किसी लड़के से कॉल पर बात कर रही थी। मां ने पूछा कि किससे बात कर रही हो तो किशोरी अचानक घर से चली गई। इसके बाद परिवार के लोगों ने किशोरी को ढूंढना शुरू किया। इसी दौरान किशोरी भैंसरावली रोड पर सड़क किनारे खड़े होकर रोती मिली। परिवार वालों ने उससे रोने का कारण पूछा तो किशोरी ने सारी बात बताई।
आरोपी गौतम अभी फरीदाबाद की धीरज नगर कॉलोनी में रहता है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वो दूध की डेयरी पर काम करता है। आसपास के कई गांवों से वह दूध इकट्ठा करता है। इसी दौरान उसकी किशोरी से पहचान हुई। किशोरी को बातों में फंसाकर वह सूरजकुंड रोड स्थित पहाड़ी में ले गया और वहां दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।