{"_id":"682b8061c900cacc870c861a","slug":"an-acquaintance-ran-away-after-selling-seven-rented-cars-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-43637-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: किराये पर ली गईं सात कारों को लेकर बेचकर भाग गया परिचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: किराये पर ली गईं सात कारों को लेकर बेचकर भाग गया परिचित
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-30 निवासी एक व्यक्ति ने सात कारें किराये पर चलाने के लिए दी थीं, लेकिन आरोपी ने उन कारों को किसी और को बेच दिया और अपने मोबाइल बंद करके भाग गया।। पीड़ित ने सभी कारें बैंक से लोन लेकर खरीदी थीं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर -31 की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर 30 निवासी जैकी ने बताया कि वह अपनी कारों को एक एप आधारित टैक्सी सेवा में चला रहे थे। उस एप पर उनकी मुलाकात अभय पैरीवाल से हुई। अभय पैरीवाल ने उनकी एक कार को 40 हजार रुपये मासिक किराये पर चलाने के लिए लिया। जिसके बाद झांसा दिया कि किराये पर चलाने के लिए उसे और कारों की जरूरत है। जिसके चलते उन्होंने बैंक से लोन लेकर छह अन्य कारें भी अभय को दीं। कुछ माह तक अभय ने सभी कारों का निर्धारित किराया दिया, लेकिन बाद में देना बंद कर दिया। जिसको लेकर उन्होंने कई बार फोन किया लेकिन आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया। आरोप है कि आरोपी अभय ने उनकी सातों कारें किसी को बेच दीं या गिरवी रख दीं। जैकी के अलावा एक अन्य व्यक्ति से भी इसी तरह अभय ने 5 कारें लीं और उन्हें भी बेचकर भाग गया। थाना सेक्टर 31 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।