फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Amrita Hospital will prove to be a boon for the people of NCR: Governor

एनसीआर की जनता के लिए अमृता अस्पताल वरदान साबित होगा : राज्यपाल

Wed, 24 Aug 2022 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Amrita Hospital will prove to be a boon for the people of NCR: Governor
फरीदाबाद। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने माता अमृतानंदमयी मठ द्वारा बनाए गए 2600 बेड के अमृता अस्पताल का उद्घाटन करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। उन्होंने विश्व स्तरीय मल्टी स्पेशलिएटी अमृता अस्पताल के लिए माता अमृतानंदमयी का भी धन्यवाद किया है।
विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा कि फरीदाबाद में बना मल्टी स्पेशलिएटी अस्पताल हरियाणा, उत्तर प्रदेश और एनसीआर के क्षेत्र की जनता के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में वरदान साबित होगा। क्षेत्र के लोगों की हर प्रकार की बीमारी का विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ इलाज होगा। दत्तात्रेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में हुए विभिन्न क्षेत्रों में विकास की प्रशंसा की और इसके लिए सरकार और प्रदेश की जनता को बधाई भी दी। प्रधानमंत्री ने फिटनेस और खेल जैसे विषयों पर कहा कि ये हरियाणा के रंगों, मिट्टी और संस्कारों में हैं। प्रदेश के युवा खेल मैदानों में तिरंगे की शान बढ़ा रहे हैं। राज्यपाल ने इन सब उपलब्धियों के लिए प्रदेश की जनता के साथ-साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उनके मंत्रीमंडल की टीम व प्रशासनिक अधिकारियों को बधाई दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed