{"_id":"686d6ddc36253ae29302f6e7","slug":"american-couple-adopts-a-child-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-46797-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अमेरिका के दंपती ने बच्चे को लिया गोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अमेरिका के दंपती ने बच्चे को लिया गोद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति एवं निजी संस्थान के प्रयास से अमेरिका के केंटकी शहर के दंपती ने एक बच्चे को गोद लिया है। इस बच्चे को अंतरराष्ट्रीय दत्तक प्रक्रिया के माध्यम से दिया गया है।
जिला बाल संरक्षण इकाई की अधिकारी गरिमा ने बताया कि यह बच्चा निजी संस्थान की देख-रेख में रह रहा था। संस्थान की ओर से उसकी शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य एवं विशेष देखभाल की जा रही थी। अब उसे अंतरराष्ट्रीय दत्तक प्रक्रिया के माध्यम से केंटकी (अमेरिका) के एक दंपती ने गोद लिया है। जहां उसे सुरक्षित, सम्मानजनक और समुचित देखभाल के साथ जीवन यापन का अवसर प्राप्त होगा। अंतरराष्ट्रीय दत्तक प्रक्रिया में बाल कल्याण समिति और जिला बाल संरक्षण इकाई ने सभी वैधानिक एवं कानूनी प्रावधानों का संपूर्ण पालन किया गया है। उन्होंने बताया कि यह सिर्फ गोद लेने का मामला नहीं, बल्कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए एक नई आशा, अधिकार और अवसर का प्रतीक है।