{"_id":"66d1c031049e3efcd507af31","slug":"amar-ujala-election-dialogue-organised-at-puri-pranayam-society-greater-faridabad-sector-82-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला चुनावी संवाद: ग्रेटर फरीदाबाद में सुविधाओं का अभाव, सीवर जाम... टूटी सड़क; जरूरी मुद्दों पर की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला चुनावी संवाद: ग्रेटर फरीदाबाद में सुविधाओं का अभाव, सीवर जाम... टूटी सड़क; जरूरी मुद्दों पर की बात
Fri, 30 Aug 2024 06:22 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 30 Aug 2024 06:22 PM IST
सार
दिल्ली से सटे ग्रेटर फरीदाबाद में पुरी प्राणायाम सोसाइटी में शुक्रवार को अमर उजाला का चुनावी संवाद कार्यक्रम हुआ। इस दौरान सोसाइटी के लोगों ने अपनी अपनी पेशानियां बताईं। यहां लोग सबसे ज्यादा मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने से परेशान हैं।
विज्ञापन
ग्रेटर फरीदाबाद में अमर उजाला का चुनावी संवाद कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर- 82 स्थित पुरी प्राणायाम सोसाइटी में अमर उजाला के चुनावी संवाद का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय निवासियों ने विधानसभा चुनाव- 2024 के जरूरी मुद्दों पर चर्चा की। सोसाइटी के लोगों ने ग्रेटर फरीदाबाद में मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं के आधार पर वोट देने की बात कहीं। यहां के आरडब्ल्यूए प्रधान योगेश मान और सचिव गुरदीप गांधी ने बताया कि प्राणायाम चौक से गंदगी शुरू हो जाती है। यहां सड़कों पर कूड़े का अंबार लगा रहता है।
विज्ञापन
यहां सोसाइटी के लोग ही आपसी सहयोग से पैसा एकत्रित कर निजी सफाई कर्मचारी लगाकर सड़क की सफाई करवाते है। यहां लगभग सभी सीवर लाइनें जाम पड़ी है। बारिश में सड़क पर जलभराव होने पर आरडब्ल्यूए ही मोटर लगाकर पानी निकलवाती है। यहां हाल ही में सड़क का निर्माण करवाया गया है लेकिन रोड़ पर पानी भरने से रोड़ टूटने लगी है। सोसाइटी की मास्टर रोड़ से कोई कनेक्टिविटी नही है।
विज्ञापन
वहीं, आरडब्ल्यूए के वरिष्ठ उपप्रधान निशांत रस्तोगी, निवासी महेंद्र जोहर, डीएस गौड़, अंशुमन कौशिक ने बताया कि वर्ष 2012 में प्रोजेक्ट शुरू किया था और घर खरीदारों से बड़े- बड़े वादे किए थे। इसके बाद वर्ष 2018 में यहां फ्लैट बनाने के बाद प्रोजेक्ट को पूरा किए बिना ही बेच कर चला गया। इसके बाद स्मार्ट सिटी को स्मार्ट बनाने का काम फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) को सौंपा गया।
विज्ञापन
इसके लिए सरकार ने 7 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया। इसके बाद वर्ष 2021 में एफएमडीए का मास्टर प्लान आ गया लेकिन एफएमडीए जाम सीवर लाइन, टूटे सड़क और ग्रीन बेल्ट पर लगे पौधों की ही सुरक्षा नहीं कर पा रहा तो एफएमडीए 2031 तक अपना मास्टर प्लान कैसे पूरा करेगा। यहां एक स्पीड ब्रेकर लगवाने के लिए सोसाइटी के लोगों को एफएमडीए अधिकारियों को कई बार हाथ पैर जोड़ना पड़ा।
इसके अलावा लोगों ने बताया कि यहां तीन दिन पहले ही पार्क में नेता और अधिकारियों ने मिलकर पौधारोपम किया था। जो दिन में ही सूख गए। सोसाइटी के लोगों ने ही पौधों को पानी देकर जीवन दिया। लोग कई बार इन समस्याओं के समाधान के लिए कई बार तिगांव विधायत राजेश नागर और विभिन्न विभाग के अधिकारियों से कर चुके है। लेकिन इस विधानसभा चुनाव में जो प्रत्याशी इन समस्याओं का समाधान करेगा। लोग उसी का समर्थन करेंगे।