फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman ceremony on June 1, meritorious students will be honored

Faridabad News: अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह 1 जून को, मेधावियों का होगा सम्मान

Tue, 26 May 2026 08:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 08:18 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman ceremony on June 1, meritorious students will be honored
- किसान भवन में सजेगा प्रतिभाओं का मंच, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी बढ़ाएंगे छात्रों का उत्साह
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा और मेहनत को सम्मान देने के लिए अमर उजाला की ओर से 1 जून को भविष्य ज्योति सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। सेक्टर-16 स्थित किसान भवन में सुबह 9 बजे से शुरू होने वाले इस विशेष कार्यक्रम में 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में हरियाणा बोर्ड, सीबीएसई और सीआईएससीई के उन विद्यार्थियों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे जिन्होंने बोर्ड परीक्षा में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित करना है।


इस आयोजन की खास बात यह होगी कि इसमें जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस विभाग के आला अधिकारी भी शामिल होंगे। अधिकारी विद्यार्थियों को सम्मानित करने के साथ अपने अनुभव साझा कर उन्हें करियर और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे। आयोजन को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अमर उजाला की इस पहल का उद्देश्य जमीनी स्तर पर उभरती प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार करना है। पंजीकरण प्रक्रिया को डिजिटल माध्यम से सरल बनाया गया है।
विज्ञापन

क्यूआर कोड से करें पंजीकरण -
छात्र क्यूआर कोड स्कैन कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। अमर उजाला की इस पहल से रोजाना बड़ी संख्या में छात्र जुड़ रहे हैं।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें -
कार्यक्रम से जुड़ी अधिक जानकारी या किसी तकनीकी समस्या के लिए विद्यार्थी 8586924261 और 9654280624 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed