{"_id":"698e13f94d2e661e9f0acc29","slug":"along-with-health-services-post-offices-and-aadhaar-update-centres-are-also-available-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-62726-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: स्वास्थ्य सेवाओं के साथ डाकघर और आधार अपडेट केंद्र भी उपलब्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: स्वास्थ्य सेवाओं के साथ डाकघर और आधार अपडेट केंद्र भी उपलब्ध
विज्ञापन
मेला परिसर में वाटर प्यूरिफायर व फ्री वाई-फाई की व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सूरजकुंड शिल्प महोत्सव में देश-विदेश से आए शिल्पकारों की कलाकृतियां जहां पर्यटकों को आकर्षित कर रही हैं, वहीं मेला प्रशासन आगंतुकों की सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दे रहा है। हरियाणा पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित 39वें महोत्सव में पारंपरिक हस्तशिल्प, हथकरघा और लोक संस्कृति के साथ-साथ आधुनिक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
पर्यटकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए परिसर में जगह-जगह आधुनिक वाटर प्यूरिफायर लगाए गए हैं। इसके अलावा पूरे मेला क्षेत्र में फ्री वाई-फाई की सुविधा दी गई है, जिससे आगंतुक डिजिटल रूप से जुड़े रह सकें। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखते हुए स्वच्छता और यातायात प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। स्वास्थ्य सेवाओं के तहत प्राथमिक उपचार केंद्र, एम्बुलेंस और चिकित्सकीय टीम चौबीस घंटे मुस्तैद हैं। साथ ही मेला परिसर में डाकघर शाखा स्थापित की गई है, जहां से स्मारक डाक सामग्री व अन्य सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है। आधार कार्ड अपडेट केंद्र तथा बैंकिंग सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे आगंतुक आवश्यक सेवाएं स्थल पर ही प्राप्त कर सकें।