फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Allegations of negligence by the company owner and colleagues that the employee died

Faridabad News: कंपनी मालिक और साथियों की लापरवाही से कर्मचारी की मौत का आरोप

Sun, 31 May 2026 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Allegations of negligence by the company owner and colleagues that the employee died
मृतक की पत्नी ने कहा, समय पर इलाज मिल जाता तो बच जाती जान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एसजीएम नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक प्राइवेट कंपनी के मालिक और कर्मचारियों की लापरवाही के कारण 47 वर्षीय कर्मचारी की मौत का आरोप लगाया गया है। मृतक की पत्नी का आरोप है कि गुरुग्राम में ड्यूटी के दौरान उनके पति की तबीयत खराब हुई थी, लेकिन कंपनी प्रबंधन ने समय पर उनका सही इलाज नहीं कराया, जिसके कारण उनकी जान चली गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी बबीता के बयान और प्राथमिक जांच के आधार पर एसजीएम नगर थाने में आरोपी कंपनी मालिक व कर्मचारियों के खिलाफ धारा 106(1) (लापरवाही के कारण मौत) और 3(5) बीएनएस के तहत 26 मई को प्राथमिकी दर्ज कर ली है।


ओल्ड फरीदाबाद के संत नगर निवासी बबीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति चमन (47) मथुरा रोड स्थित अरविन्द इंजीनियर्स प्राइवेट कम्पनी में काम करते थे। 25 मई को सुबह करीब 8:30 बजे वे रोजाना की तरह ड्यूटी पर गए थे। बाद में बबीता को पता चला कि उनके पति कंपनी के ही किसी काम से अपने दो अन्य साथियों के साथ गुरुग्राम गए हुए हैं। दोपहर करीब 3:46 बजे चमन के साथ काम करने वाले दयाराम नामक कर्मचारी ने फोन कर बबीता को सूचना दी कि उनके पति की तबीयत अचानक बहुत खराब हो गई है और वे उन्हें वहीं अस्पताल में दाखिल करवा रहे हैं। कुछ समय बाद बबीता को दोबारा सूचित किया गया कि उनके पति चमन को फरीदाबाद के एनआईटी-3 स्थित ईएसआई अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जब बबीता अपने परिजनों के साथ अस्पताल पहुंची, तो वहां डॉक्टरों ने चमन को पहले ही मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन


पीड़ित पत्नी बबीता ने सीधे तौर पर कंपनी के मालिक और सूचना देने वाले कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यदि कंपनी प्रबंधन और मौके पर मौजूद साथियों ने वक्त रहते उनके पति को सही समय पर इलाज दिलवाया होता, तो आज उनके पति की जान बच सकती थी। समय पर अस्पताल न ले जाने की लापरवाही के कारण ही उनके पति की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed