फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Allegation of rape and molestation of a female employee in Civil Hospital

Faridabad News: सिविल अस्पताल में महिला कर्मचारी से दुष्कर्म व छेड़छाड़ का आरोप

Sun, 09 Mar 2025 10:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Allegation of rape and molestation of a female employee in Civil Hospital
महिला थाना एनआईटी में एफआईआर दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सिविल अस्पताल में एक महिला कर्मचारी से दुष्कर्म व छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला का कहना है कि एक सहकर्मी पीयूष ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जबकि दो अन्य सहकर्मियों अजय व मंदीप ने उसके साथ छेड़छाड़ की है। महिला के बयान पर महिला थाना एनआईटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मामले में टीम जांच कर रही है।


पुलिस को शिकायत देने वाली 33 साल की महिला का कहना है कि वो बीते कई साल से सिविल अस्पताल में कार्यरत है। महिला का कहना है कि अस्पताल में ही काम करने वाले पीयूष ने फरवरी 2023 से अक्टूबर 2024 के दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी धमकी देता था। आरोपी के दुष्कर्म करने का पता दो अन्य सहकर्मियों अजय व मंदीप को लग गया। जिसके बाद वो दोनों भी अक्सर उसके साथ छेड़छाड़ करते। साथ ही किसी को बताने पर नौकरी से निकलवाने की धमकी दी जाती। डर के चलते महिला इतने समय तक प्रताड़ना सहती रही। अब हिम्मत जुटाकर उसने शिकायत पुलिस को दी है। जिस पर महिला थाना एनआईटी की टीम कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed