फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   All three girls born at 5.5 months of pregnancy were discharged from the hospital

Faridabad News: 5.5 माह की गर्भावस्था में जन्मी तीनों बच्चियों को अस्पताल से मिली छुट्टी

Tue, 06 May 2025 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
All three girls born at 5.5 months of pregnancy were discharged from the hospital
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। अमृता अस्पताल में मात्र 5.5 माह की गर्भावस्था में जन्मी तीन नवजात बालिकाओं को अस्पताल से छुट्टी दे दी है। इन नवजातों का कुल वजन केवल 2.5 किलोग्राम था और ये जन्म के बाद लंबे समय तक नीकू वार्ड में गहन निगरानी में रहीं।

अस्पताल की विशेषज्ञ टीम ने 225 दिनों तक इन तीनों शिशुओं की उच्च जोखिम वाली देखभाल की और यह सुनिश्चित किया कि इस दौरान किसी भी तरह की चिकित्सकीय जटिलता न हो। इस दौरान अस्पताल में न तो संक्रमण हुआ और न ही मस्तिष्क में रक्तस्राव।
विज्ञापन


गर्भावस्था की शुरुआत से ही यह मामला असाधारण था। नवजातों का जन्म 900 ग्राम, 800 ग्राम और 800 ग्राम के वजन के साथ हुआ। यह वजन भारत में जीवित रहने की सामान्य सीमा से काफी नीचे माना जाता है। वरिष्ठ नियोनेटोलॉजिस्ट डॉ. हेमंत शर्मा ने बताया कि छह डॉक्टरों और लगभग 20 नर्सों की समर्पित टीम ने लगातार शिफ्टों में काम करते हुए इन नवजातों को व्यक्तिगत और निरंतर देखभाल प्रदान की। इनमें से किसी भी शिशु को यांत्रिक वेंटिलेशन की आवश्यकता नहीं पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed