फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   All the wards will get the gift of street light before Diwali

दिवाली से पहले सभी वार्ड को मिलेगी स्ट्रीट लाइट की सौगात

Sun, 08 Nov 2020 07:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
All the wards will get the gift of street light before Diwali
फरीदाबाद। नगर निगम की बैठक में पार्षदों ने वार्ड में स्ट्रीट लाइट न मिलने का आरोप लगाया था, जिसकी सुनवाई करते हुए नगर आयुक्त यश गर्ग ने दिवाली से पहले सभी वार्ड को उनकी जरूरत के हिसाब से स्ट्रीट लाइट मुहैया कराने की बात कही है। सदन की बैठक में स्ट्रीट लाइट घोटाले का मुद्दा उठा था। जिसे लेकर सोमवार को सभी पार्षद के साथ नगर आयुक्त की बैठक होगी।
विज्ञापन

वार्ड 6 के पार्षद सुरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि सुपर इंटरप्राइजेज को शहर में स्ट्रीट लाइट लगाने का जिम्मा सौंपा गया था, लेकिन कंपनी ने कुछ लाइटें लगाकर खानापूर्ति कर ली। सभी पार्षदों का कहना है कि कंपनी ने वार्ड में लाइट लगाने के बजाए उसे कागजों पर चढ़ा दिया है। लाइट के नाम पर करोड़ों का घोटाला किया गया है। वहीं नगर आयुक्त ने सभी वार्ड का निरीक्षण कराकर जरूरत के हिसाब से लाइट आवंटित करने की बात कही है। उन्होंने भरोसा दिया है कि कंपनी के खिलाफ लापरवाही पाई गई तो जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीवर के निर्माण की वजह से अव्यवस्था
वार्ड-3 के पार्षद जयवीर खटाना का कहना है कि साढ़े चार महीने से उनके वार्ड में सीवर निर्माण का काम धीमी गति से चल रहा है। इसकी वजह से ज्यादातर रास्ते खुदे पड़े हैं। इस मुद्दे को लेकर नगर आयुक्त से भी शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed