Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   All garbage points in Ballabgarh will be cleared within four days.

Faridabad News: चार दिन में बल्लभगढ़ के सभी कूड़ा प्वाइंट होंगे साफ

Fri, 13 Nov 2026 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
All garbage points in Ballabgarh will be cleared within four days.
विधायक मूलचंद शर्मा ने निगम अधिकारियों के साथ की विकास कार्यों की समीक्षा
विज्ञापन

अटल ऑडिटोरियम एक सप्ताह में होगा हैंडओवर, बाबू नगर की सीवरेज समस्या के लिए बनेगा एस्टीमेट


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम चार दिन में सभी सेकेंडरी कूड़ा प्वाइंट और गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट (जीवीपी) से कूड़ा उठवाएगा। इसके लिए निगम की ओर से अतिरिक्त मशीनें लगाई जाएंगी। इसके साथ ही बाबू नगर में सीवरेज निकासी की समस्या के समाधान के लिए दो दिन में एस्टीमेट तैयार किया जाएगा। बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा ने शुक्रवार को नगर निगम आयुक्त कार्यालय में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने लंबित कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में बल्लभगढ़ में बनने वाले नए नगर निगम कार्यालय के निर्माण से पहले अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यालय दूसरी जगह स्थानांतरित करने पर चर्चा हुई। इसके अलावा अटल ऑडिटोरियम और सेक्टर-22 स्थित इंडोर स्टेडियम को हैंडओवर करने के मुद्दे पर भी चर्चा की गई। विधायक ने तिगांव रोड के साथ ही विधानसभा क्षेत्र की अन्य सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

-
72 घंटे में सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश
नगर निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह ने अधिकारियों को अगले 72 घंटे में बल्लभगढ़ क्षेत्र की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां भी कूड़ा जमा है, उसे प्राथमिकता से उठवाया जाए। वहीं, स्ट्रीट लाइट लगाने और खराब लाइटों की मरम्मत का काम भी जल्द पूरा किया जाए। आयुक्त ने अटल ऑडिटोरियम को एक सप्ताह के भीतर हैंडओवर करने के निर्देश दिए। बैठक में एडिशनल कमिश्नर गौरव अंतिल, परमजीत चहल, ज्वाइंट कमिश्नर करण सिंह, कार्यकारी अभियंता अश्वनी और डालचंद शर्मा, एसडीओ मनोज और लखमीचंद तेवतिया, जेई अजय, सफाई जोन इंचार्ज अजीत रावत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed