{"_id":"600da8e68ebc3e2e53620f6b","slug":"all-day-cloudy-cold-winds-increased-faridabad-news-noi5617768174","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर छाए रहे बादल, सर्द हवाओं से बढ़ी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर छाए रहे बादल, सर्द हवाओं से बढ़ी ठंड
विज्ञापन
फरीदाबाद। मौसम में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। रविवार को दिनभर बादल छाए रहे। वहीं शीतलहर की वजह से ठंड काफी बढ़ गई। स्थिति यह रही कि छुट्टी के दिन भी लोग घरों में ही रहे। जहां शनिवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री था, वहीं रविवार को चार डिग्री बढ़कर 11 डिग्री रहा, जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री से 5 डिग्री गिरकर 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पिछले तीन दिनों से सुबह अच्छी धूप निकल रही थी। रविवार को शीतलहर का प्रकोप फिर से हावी रहा। सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई। आसमान में घने बादल छाए रहे। दिनभर लोग धूप निकलने का इंतजार करते रहे। वहीं छुट्टी वाले दिन भी घरों में ही रहना पड़ा। कुछ स्थानों पर लोगों ने ठंड से बचाव के लिए अलाव भी जलाए। वहीं काम से बाहर जाने वालों ने भी काफी बचाव रखा।
मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत ने बताया कि हवा की रफ्तार कम होकर 11 किलोमीटर रही। हालांकि दिशा में बदलाव हो गया है। हवा दक्षिण पूूर्वी दिशा से चलनी शुरू हो गई है। इस वजह से बादल छाए रहे। सोमवार को भी अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगा। न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक उछाल आया है। इससे धीरे-धीरे ठंड का असर कम होना शुरू हो जाएगा।