फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   All caste introduction conference of Maharaja Agrasen Committee on October 28-29

Faridabad News: महाराजा अग्रसेन समिति का सर्वजातीय परिचय सम्मेलन 28-29 अक्तूबर को

Mon, 26 Jun 2023 06:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 06:08 PM IST
विज्ञापन
All caste introduction conference of Maharaja Agrasen Committee on October 28-29
- सम्मेलन और सामूहिक विवाह को लेकर समिति की हुई बैठक
विज्ञापन

फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। महाराजा अग्रसेन विवाह समिति की ओर से 23वां सर्वजातीय परिचय सम्मेलन और सामूहिक विवाह 28-29 अक्तूबर को होगा। इसे लेकर समिति के प्रधान डॉ. ब्रह्मप्रकाश गोयल की अध्यक्षता में गोपी प्लॉजा में हुई बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा हुई।

संरक्षक अनिल गुप्ता ने बताया कि समिति द्वारा लगातार 22 वर्षों से सर्वजातीय परिचय सम्मेलन एवं सामूहिक विवाह का आयोजन समाजसेवियों के सहयोग द्वारा किया जा रहा है। इस वर्ष भी सर्वजातीय परिचय सम्मेलन 28-29 अक्तूबर को और सर्वजातीय सामूहिक विवाह 10 दिसम्बर को दशहरा मैदान सेक्टर-16ए में होगा। परिचय सम्मेलन अग्रसेन भवन सेक्टर-19 ओल्ड फरीदाबाद में किया जाएगा। गुप्ता ने बताया कि बल्लभगढ़, पलवल, होडल, हसनपुर, मेवात, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुडग़ांव, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, महेन्द्रगढ़, पानीपत, मथुरा, वृंदावन, कोसीकलां, गोवर्धन,जेवर, गाजियाबाद, नोएडा आदि से भी लोग इसमें भाग लेंगे। इसमें डॉक्टर, इंजीनियर, टीचर, व्यापारी, तलाकशुदा समेत अन्य युवक-युवतियां आदि फार्म भर सकते हैं। प्रधान ब्रह्मप्रकाश गोयल ने सभी सामाजिक, धार्मिक संस्थानों व राजनीतिक लोगों से अपील की है कि वे इस नेक कार्य में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि कन्याओं की शादी करवाना एक पुण्य कार्य है। बैठक में मनोहर लाल, इंद्रपाल गर्ग, बीएल अग्रवाल, भुवनेश्वर अग्रवाल, संजीव कुशवाहा, आरके गौड़, प्रमोद गोयल, लक्ष्मी नारायण मित्तल, मनोज कंसल, अजय गर्ग, पवन गर्ग, अशोक प्रधान, हेतराम कर्दम, मनीष शर्मा, शिव प्रसाद, राम गोपाल व लोकेश गर्ग आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed