फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   All accused arrested in six cases related to Nuh violence

Nuh Violence Update: नूंह हिंसा के सभी आरोपी गिरफ्तार, इन छह मामलों में हुई गिरफ्तारी

Wed, 23 Aug 2023 06:21 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 23 Aug 2023 06:21 PM IST
सार

हरियाणा पुलिस ने नूंह में जलाभिषेक यात्रा के दौरान भड़की हिंसा पर कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। नूंह के बाद इन छह जगहों पर हिंसा भड़की थी।

विज्ञापन
All accused arrested in six cases related to Nuh violence
Nuh Violence - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नूंह में जलाभिषेक यात्रा के दौरान भड़की हिंसा से जुड़े शहर के अलग-अलग थानों में करीब छह मामले दर्ज हैं। पुलिस लगभग सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। नूंह में भड़की हिंसा के बाद पहला मामला बल्लभगढ़ में सामने आया। रघुवीर कॉलोनी और गांव मंझावली में बने धार्मिक स्थल पर करीब 70 असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। पथराव कर एक जगह धार्मिक स्थल के दरवाजे और शीशे तोड़ दिए। दूसरी जगह अंदर रखी धार्मिक किताबें और स्पीकर को चुरा ले गए। इससे गांवों में डर और तनाव का माहौल बन गया था।

विज्ञापन

दूसरे मामले डबुआ कॉलोनी में सामने आया था। जिसमें मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश युवकों ने एक जूस की दुकान और सैलून में तोड़फोड़ की। जिसमें बताया गया था कि सैलून संचालक ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसी के बाद नकाबपोश युवकों ने दुकान पर हमला किया था। तीसरा मामला 2/3 अगस्त की रात को कुछ उपद्रवियों ने कैल गांव में स्थित मस्जिद को पेट्रोल बम फेंके थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चौथा मामला फरीदपुर गांव में चंद्रपाल और आमिर के घर के गेट उपद्रवियों ने पथराव किया था। घर के दरवाजे तोड़ दिए थे। पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज होने के बाद क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। 

विज्ञापन

पांचवे मामले में फेसबुक पर हिन्दू देवी–देवता पर अभद्र भाषा का वीडियो शेयर कर धार्मिक भावनाओं को भड़काने और हेट स्पीच के मामले में आरोपी साजिद को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बिजनोर से गिरफ्तार किया था। हिंसा से जुड़ा अंतिम मामला नौ अगस्त को सामने आया।

जिले में धारा 144 हटाए जाने के बाद गांव गौंछी में उपद्रवियों ने भवन निर्माण सामग्री का कारोबार करने वाले एक कारोबारी के ट्रैक्टर में आग लगा दी थी। पुलिस ने अगले दिन एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह का कहना है कि नूंह हिंसा से जुड़े लगभग सभी मामलों में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed