{"_id":"69b5b82cfddf2b2564037e39","slug":"akp-academy-beat-tigers-sports-club-by-35-runs-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-64932-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एकेपी अकादमी ने टाइगर्स स्पोर्ट्स क्लब को 35 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एकेपी अकादमी ने टाइगर्स स्पोर्ट्स क्लब को 35 रन से हराया
विज्ञापन
-सात्विक को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। खेड़ी गुजरान स्थित एकेपी क्रिकेट मैदान पर शनिवार को एकेपी क्रिकेट अकादमी और एके टाइगर्स स्पोर्ट्स क्लब के बीच मुकाबला खेला गया। एकेपी अकादमी ने टाइगर्स क्लब को 35 रन से हराया। 30 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए एकेपी की टीम 23.1 ओवर में 194 रन पर सिमट गई। जवाब पारी में टाइगर्स क्लब की टीम 29.4 ओवर में 159 रन पर धराशायी हो गई।
एकेपी के कृष्णा सिंह ने सर्वाधिक 65 रन बनाए। एके टाइगर्स के लिए निहाल सिंह ने छह और रितेश सिंह ने दो विकेट चटकाए। इसके जवाब में एके टाइगर्स की ओर से बल्लेबाजी को आए हेमंत प्रजापति ने 43 रन बनाए जबकि अनिकेत सिंह ने 23 रन का योगदान दिया। एकेपी अकादमी के लिए सात्विक बब्बर ने चार विकेट चटकाए जबकि अरशद को तीन और जागृत को दो विकेट मिले। सात्विक को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।