फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Air quality index recorded at 278

Faridabad News: वायु गुणवत्ता सूचकांक 278 दर्ज

Tue, 12 Dec 2023 11:24 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Tue, 12 Dec 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Air quality index recorded at 278
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर वासियों को प्रदूषित हवा से राहत नहीं मिल रही है। हवा की गति थमने पर कभी वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से ऊपर पहुंच जाता है और हवा चलने की स्थिति में इससे नीचे आ जाता है। हालांकि यह लगातार सामान्य से करीब छह गुना अधिक बना हुआ है। मंगलवार को फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 278 दर्ज किया गया। इससे लोगों श्वास और हृदय रोगियों की परेशानी बढ़ गई है। ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

पिछले एक सप्ताह से एक्यूआई खराब श्रेणी में बना हुआ था। मंगलवार को इसमें थोड़ी वृद्धि देखी गई। हालांकि हवा की गति थोड़ी कम है, जिसके कारण मंगलवार को प्रदूषण के स्तर में थोड़ी वृद्धि देखने को मिली है। मंगलवार को सोमवार की तुलना में एक्यूआई लगभग 9 अंक ज्यादा दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 278 रहा, जो सामान्य से लगभग साढ़े 6 गुना अधिक है और प्रदूषण की खराब श्रेणी में आता है। अलग-अलग क्षेत्रों की बात करें तो शनिवार को सेक्टर 16ए की हवा सबसे अधिक खराब रही। यहां का एक्यूआई 356 दर्ज किया गया। सेक्टर 11 क्षेत्र में 314, सेक्टर 30 क्षेत्र में 165 एक्यूआई दर्ज किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की क्षेत्रीय अधिकारी अकांक्षा तंवर ने बताया कि एक्यूआई अभी खराब श्रेणी में बना हुआ है। शहर में प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed