फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Air is five times worse than normal, pollution control claims fail

Faridabad News: हवा सामान्य से पांच गुना अधिक खराब, प्रदूषण नियंत्रण के दावे फेल

Mon, 23 Oct 2023 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Air is five times worse than normal, pollution control claims fail
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर में सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 256 दर्ज किया गया। यह सामान्य से करीब पांच गुना अधिक है। इससे लोगों को गले में खराश और श्वास व अस्थमा के रोगियों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रदूषण रोकथाम के दावे फेल साबित हो रहे हैं।
शहर में तीन दिन पहले तक वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी में बना हुआ था। शनिवार और रविवार को इसमें थोड़ी वृद्धि देखी गई और यह बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गया था। सोमवार को हवा की गति थोड़ी बढ़ने से प्रदूषण के स्तर में कमी देखने को मिली है। सोमवार को रविवार की तुलना में एक्यूआई 66 अंक कम दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी सूची के अनुसार सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 256 रहा जो प्रदूषण की खराब श्रेणी में आता है। सेक्टर 11 की हवा सबसे अधिक खराब रही। यहां का एक्यूआई 342 दर्ज किया गया। सेक्टर 30 क्षेत्र में 180 व एनआईटी क्षेत्र मेंं 230 एक्यूआई दर्ज किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की क्षेत्रीय अधिकारी आकांश तंवर ने बताया कि हवा चलने से एक्यूआई में थोड़ा सुधार देखा गया है। हालांकि अभी भी यह खराब श्रेणी में बना हुआ है।
विज्ञापन

--
क्या कहते है डॉक्टर
ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के वरिष्ठ ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद ने बताया कि हवा काफी खराब होने लगी है। इस मौसम में ब्लड प्रेशर और शुगर के मरीजों को सुबह की सैर पर जाने से बचना चाहिए। ठंड में सैर पर जाने से शरीर में खून का थक्का जमने के कारण हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा रहता है। वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋषि गुप्ता ने कहा कि हवा में मौजूद प्रदूषक तत्व सांस के जरिये हृदय तक चले जाते हैं। सुबह की सैर पर निकलना कम कर दें। रोजाना योग-व्यायाम करें। इससे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
धनंजय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed