फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ahilyabai Holkar is a symbol of Indian culture: Satish Fagna

अहिल्याबाई होल्कर भारतीय संस्कृति की प्रतीक : सतीश फागना

Sun, 24 May 2026 10:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
Ahilyabai Holkar is a symbol of Indian culture: Satish Fagna
जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जवाहर कॉलोनी स्थित नव युवा बघेल संगठन, चौपाल पर राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के 301वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के युवाओं, बुजुर्गों, मातृशक्ति एवं बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में एनआईटी क्षेत्र के विधायक सतीश फागना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि कई जनप्रतिनिधि विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


मुख्य अतिथि सतीश फागना ने अपने संबोधन में कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर भारतीय संस्कृति, नारी शक्ति, धर्म और जनसेवा की प्रतीक थी। उनके जीवन से आज भी समाज को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों पर चलकर युवा समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन




संगठन अध्यक्ष विक्रम बघेल ने सभी अतिथियों एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की एकता, सहयोग और सहभागिता से ही ऐसे आयोजन सफल होते हैं। इसके पश्चात विधायक सतीश फागना ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा में शामिल विभिन्न धार्मिक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया और वातावरण भक्तिमय हो गया। यात्रा विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए पुन बघेल चौपाल पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्यक्रम के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक उत्साह का माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed