फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   After two months people breathed pure air

Faridabad News: दो माह बाद शुद्ध हवा में लोगों ने ली सांस

Mon, 09 Dec 2024 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
After two months people breathed pure air
-शहर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 96 दर्ज किया, देर शाम को वायु गुणवत्ता सूचकांक 56 पहुंचा अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। दो माह बाद सोमवार को फरीदाबाद वासियों ने स्वच्छ हवा में सांस ली। इस दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक ग्रीन जोन में पहुंचकर 96 दर्ज किया गया। शाम को वायु गुणवत्ता सूचकांक कम होकर 56 दर्ज किया है। इस दौरान बच्चों-बुजुर्गों समेत शहरवासी पार्कों में खिली धूप का आनंद लेते दिखाई दिए।


शहर में सुबह से ही धूप खिली रही। हल्की गुलाबी ठंड में शहर के पार्कों में लोगों की भीड़ नजर आई। बच्चे-बुजुर्ग और महिलाओं समेत शहरवासी पार्कों में गुनगुनी धूप का मजा लेते दिखाई दिए। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भोर में हल्का कोहरा छा सकता है। वहीं, अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री की कमी आ सकती है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed