{"_id":"6ac3f57264055b3db109a20a","slug":"after-the-womans-death-her-mother-accused-the-husband-of-murder-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-81920-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: महिला की मौत के बाद मां ने पति पर लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: महिला की मौत के बाद मां ने पति पर लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
मां बोली- बेटी के साथ पहले भी मारपीट करता था सुरेंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भूड़ कॉलोनी में सोनी की फंदा लगाकर मौत के मामले में सोमवार को नया विवाद सामने आया। बेटी की मौत की सूचना मिलने पर बीके नागरिक अस्पताल पहुंची मृतका की मां भूरी देवी ने उसके पति सुरेंद्र पर हत्या का शक जताते हुए मारपीट करने का आरोप लगाया।
भूरी देवी का कहना है कि सुरेंद्र शादी के बाद से ही उसकी बेटी को परेशान करता था और कई बार उसके साथ मारपीट करता था। उसने बीच में पड़कर कई बार दोनों को समझाया था लेकिन इसके बावजूद मारपीट जारी रही। भूरी देवी ने आरोप लगाया कि सुरेंद्र ने उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद सुरेंद्र को उसके गांव से निकाल दिया गया था। मां का कहना है कि उसे शक है कि सोनी ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटकाया गया है। ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस ने सोमवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।