फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   After the scorching heat of the day, light rain in the evening brought relief

Faridabad News: दिनभर की तेज धूप के बाद शाम को हल्की बारिश से मिली राहत

Thu, 03 Jul 2025 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
After the scorching heat of the day, light rain in the evening brought relief
फरीदाबाद। शहरवासियों को बुधवार को दिनभर तेज धूप और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही सूरज की तेज किरणें रहीं और दोपहर होते-होते गर्मी व पसीने ने लोगों को बेहाल कर दिया। हालांकि, शाम होते-होते मौसम ने करवट ली और करीब 5 बजे के बाद हल्की बारिश शुरू हुई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। बारिश की बूंदों ने वातावरण को ठंडा कर दिया और शहर में हल्की ठंडी हवा चलने लगी। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि अगले 1-2 दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है। बारिश ने शहरवासियों के साथ-साथ किसानों के लिए भी राहत की उम्मीदें जगा दी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed