फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   After the opening of Pantoon Bridge, traveling to Greater Noida became easier.

Faridabad News: पैंटून पुल शुरू होने के बाद ग्रेटर नोएडा जाना हुआ आसान

Sat, 25 Nov 2023 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
After the opening of Pantoon Bridge, traveling to Greater Noida became easier.
किसानों को भी नदी के दूसरी तरफ बुवाई करने में होगा फायदा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। ग्रेटर नोएडा जाने वाले लोगों को अब जाम की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से यमुना नदी पर पैंटून पुल को बना दिया गया है। इस पुल के शुरू होने से यमुना नदी के दूसरी ओर खेती करने वाले किसानों को भी फायदा मिलेगा।

गांव अरुआ, लतीफपुर, शाहजहांपुर, साहुपुरा, चांदपुर, इमामुद्दीन पुर, घुड़ासन, मंझावली, घरौंडा, मोठूका, नया गांव, दुल्हेपुरा अन्य गांवों की लगभग 2 हजार एकड़ से ज्यादा जमीन यमुना नदी के दूसरी ओर है। किसानों को बुवाई करने के लिए यमुना नदी के दूसरी ओर जाना पड़ता है। जिसके लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से गांव छायंसा के पास यमुना नदी पर पैंटून पुल बनाया गया। उस पुल को बरसात का सीजन शुरू होने से पहले 15 जून तक हटा दिया जाता है और 15 अक्तूबर को लगा दिया जाता था, लेकिन यमुना नदी में पानी का स्तर ज्यादा होने की वजह से इस पुल को एक सप्ताह पहले विभाग की ओर से लगा दिया गया है। इस पुल के लगने से किसानों को बुवाई करने में काफी फायदा हो रहा है।
विज्ञापन


किसानों के साथ-साथ लोगों को भी इस पैंटून पुल के लगने से काफी फायदा हो गया है। गांव छायंसा के पास यमुना नदी पर पैंटून पुल शुरू होने से लोग यमुना नदी आसानी से पार कर रहे हैं। यह पुल फरीदाबाद में छायंसा से घरौंडा की तरफ जाने वाली सड़क को यमुना पार दनकौर के पास कनेक्ट करता है। इस पुल के बनने के बाद लोगों को कुंडली गाजियाबाद पलवल (केजीपी) के जरिए ग्रेटर नोएडा जाने के लिए 4 किलोमीटर का लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ता है। अब लोग पैंटून पुल के जरिए ग्रेटर नोएडा आसानी से पहुंच जाते हैं। फिलहाल फरीदाबाद से ग्रेटर नोएडा जाने के लिए लोगों को कालिंदी कुंज से घूमकर जाना पड़ता है, जिसमें डेढ़ से दो घंटे लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैंटून पुल का काम पूरा हो गया है। अब लोगों ने आवागमन शुरू कर दिया गया है। ग्रेटर नोएडा जाने वाले लोगों के लिए भी आसान राह बन गई है। करीब 6 महीने तक लोग इस पुल का फायदा उठा सकेंगे।- जसमेर सिंह, उपखंड अधिकारी, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed