{"_id":"6a270e60641182592d08f65a","slug":"after-resolving-the-problem-officials-should-inform-the-complainant-over-the-phone-mayor-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71872-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्या के समाधान के बाद शिकायतकर्ता को फोन पर जानकारी दें अधिकारी : मेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्या के समाधान के बाद शिकायतकर्ता को फोन पर जानकारी दें अधिकारी : मेयर
विज्ञापन
जनसुनवाई शिविर में पहुंचीं 32 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम की साप्ताहिक जनसुनवाई में सोमवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों से 32 शिकायतें पहुंचीं। महापौर प्रवीण बत्रा जोशी की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में पेयजल, सड़क, सफाई, पार्कों के रखरखाव, गली निर्माण और प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठीं। महापौर और अतिरिक्त आयुक्त परमजीत चहल ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं जिम्मेदारों को समस्या का समाधान करने के बाद शिकायतकर्ता को फोन पर जानकारी देने के निर्देश भी दिए गए।
महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार सुबह 10 से 12 बजे तक जनसुनवाई शिविर आयोजित किया जाता है, ताकि लोगों की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण हो सके।
पेयजल, सफाई और पार्कों की समस्याएं रहीं प्रमुख
जनसुनवाई शिविर में सैनिक कॉलोनी और अरावली विहार क्षेत्र से पेयजल आपूर्ति से संबंधित शिकायतें सामने आईं। वहीं सेक्टर-22 और 23 स्थित दीनदयाल पार्क में पौधों के रखरखाव और साफ-सफाई की व्यवस्था को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई। वार्ड नंबर-3 स्थित बाबा हिरदे राम कॉलोनी में गलियों के पुनर्निर्माण की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन
गली निर्माण और सौंदर्यीकरण से जुड़ी शिकायतें भी पहुंचीं
शिविर में सैनिक कॉलोनी के खाली प्लॉटों में जमा कूड़े और गंदगी को हटाने की मांग की गई। इसके अलावा वार्ड नंबर-11 में गली निर्माण, वार्ड नंबर-1 के झाड़सैंतली गांव में वाल्मीकि चौपाल के सौंदर्यीकरण तथा टैक्स और प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित कई शिकायतें भी दर्ज कराई गईं। सभी मामलों को संबंधित विभागों को भेजते हुए शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान नगर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल रहे। जनसुनवाई में प्राप्त सभी शिकायतों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया और उनके समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया।