{"_id":"690110ea3f4580179c063f44","slug":"after-palwal-demand-for-extension-of-metro-to-hodal-faridabad-news-c-24-1-gr11004-118873-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पलवल के बाद होडल तक मेट्रो के विस्तार की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पलवल के बाद होडल तक मेट्रो के विस्तार की मांग
विज्ञापन
अधिवक्ताओं और नागरिकों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
वृंदावन, मथुरा सहित धार्मिक स्थलों तक श्रद्धालुओं का सफर होगा सुगम
रोजगार और अन्य कार्यों के लिए भी दैनिक यात्रियों का होता है आवागमन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
होडल। केंद्र सरकार द्वारा मेट्रो विस्तार परियोजना के तहत बल्लभगढ़ से पलवल तक मेट्रो की मंजूरी दिए जाने के बाद जिले में विकास के नए आयाम पैदा होंगे। केंद्र सरकार के शहरी विकास एवं आवासन मंत्रालय द्वारा पलवल तक मेट्रो के विस्तार को हरी झंडी दिखा दी गई है, जिस पर सरकार लगभग 4,320 करोड़ रुपये की राशि खर्च करेगी। पलवल तक मेट्रो की मंजूरी के बाद अब होडल क्षेत्र की जनता ने भी मेट्रो की मांग उठानी शुरू कर दी है।
इसी को लेकर अधिवक्ताओं व अन्य नागरिकों ने मंगलवार को एसडीएम बैलिना लोहान को प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में होडल बार एसोसिएशन के प्रधान कपिल सौरोत, अधिवक्ता अमरसिंह सौरोत, हरवीर सिंह, लज्जाराम रावत, रवि सिंह, गुलाब सिंह, नरेश, महेंद्र सिंह, मनोज कुमार, बहादुर सिंह, जगवीर सिंह सौरोत, प्रदीप बैनिवाल, रवि कुमार आदि ने बताया कि होडल विधानसभा क्षेत्र से हरियाणा के अलावा उत्तर प्रदेश और राजस्थान की सीमाएं लगती हैं।
होडल क्षेत्र हरियाणा के अंतिम छोर पर स्थित है। होडल के बाद उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले की सीमा शुरू हो जाती है। ज्ञापन में बताया गया कि वृंदावन, मथुरा, गोवर्धन सहित बृज क्षेत्र के अन्य मंदिरों में दर्शनों के लिए प्रतिदिन दिल्ली की ओर से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। इसके अलावा होडल से पलवल, फरीदाबाद व अन्य क्षेत्रों में रोजगार और अपने कार्यों के लिए भी हजारों की संख्या में दैनिक यात्रियों का आवागमन होता है।
विज्ञापन
होडल तक मेट्रो का विस्तार होने के बाद दिल्ली की ओर से वृंदावन, मथुरा सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं का सफर आसान हो जाएगा और वे यहां से यूपी की सीमा में सीधे प्रवेश कर सकेंगे। ज्ञापन में बताया गया कि पलवल तक विस्तार की घोषणा हो चुकी है और पलवल से होडल की दूरी लगभग 28 किलोमीटर है।
ज्ञापन में मांग की गई है कि पलवल से होडल तक मेट्रो का विस्तार किया जाए, ताकि वृंदावन, मथुरा, नंदगांव, गोवर्धन सहित अन्य धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर आने-जाने में श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके।