फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   After misdeed with class first student in Faridabad accused slit victim throat with a blade

रविंद्र की दरिंदगी: पहली कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म कर सिर पर मारी ईंट, फिर ब्लेड से काट दिया गला

Thu, 29 Dec 2022 07:01 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 29 Dec 2022 07:01 PM IST
सार

आरोपी घर के पास से ही उसके पीछे लग गया और रास्ते से ही उसे उठाकर खंडर पड़े मकान में ले गया। यहां आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी की हरकत से बच्ची ने चिल्लाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसका गला दबा दिया। इसके बाद सिर में ईंट दे मारी। 

विज्ञापन
After misdeed with class first student in Faridabad accused slit victim throat with a blade
आरोपी रविंद्र ने इस मकान में दिया वारदात को अंजाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद के गांव अनखीर में एक पहली कक्षा की छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है। बच्ची की उम्र सात साल थी। आरोपी ने दुष्कर्म के दौरान शोर कर रही बच्ची का गला दबा दिया। इसके बाद ईंट उठाकर सिर में दे मारी। आरोपी इतने पर नही रुका उसने घटना स्थल पर पड़े एक पुराने ब्लेड से बच्ची का गला काट दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

क्राइम ब्रांच एनआईटी प्रभारी एसआई नरेंद्र शर्मा ने बताया आरोपी की पहचान अनखीर गांव निवासी रविंद्र उर्फ राजा (21) के रूप में हुई है। बच्ची (7 साल) 27 दिसंबर सुबह घर से स्कूल जाने के लिए करीब आठ बजे निकली थी। वह घर के पास ही राजकीय प्राथमिक स्कूल में पहली कक्षा की छात्रा थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी घर के पास से ही उसके पीछे लग गया और रास्ते से ही उसे उठाकर खंडर पड़े मकान में ले गया। यहां आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी की हरकत से बच्ची ने चिल्लाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसका गला दबा दिया। इसके बाद सिर में ईंट दे मारी। 

विज्ञापन

इतने पर भी आरोपी नहीं रुका और घटना स्थल पर पड़े एक पुराने ब्लेड से बच्ची का गला काट दिया। पुलिस ने आरोपी को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 10वीं कक्षा तक पढ़ने के बाद बड़खल में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता था। 

आरोपी ने हत्या के बाद बच्ची के शव को प्लास्टिक के कट्टे में डाला और अरावली के जंगलों में फेक आया। आरोपी की निशानदेही पर ही पुलिस ने शव बरामद किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनो को सौंप दिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed