Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   After misdeed coach complained to players parents she rarely listens to me these days

कोच का गंदा गेम प्लान: दुष्कर्म के बाद खिलाड़ी के माता-पिता से की थी शिकायत, 'ये मेरी बातें कम सुनती है आजकल'

Thu, 08 Jan 2026 09:15 PM IST
विकास कुमार सोनू यादव, अमर उजाला, फरीदाबाद
सोनू यादव, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: विकास कुमार Updated Thu, 08 Jan 2026 09:15 PM IST
सार

खिलाड़ी ने बताया कि बैड पर गिराकर कोच ने उसका सिर दबा दिया था। इसके बाद आरोपी ने गलत काम किया। बचने के लिए उसने हिम्मत जुटाकर कोच को धक्का भी दिया। फिर जब किशोरी वहां से भागने की कोशिश करने लगी तो आरोपी ने करियर बर्बाद करने की धमकी दी। 

विज्ञापन
After misdeed coach complained to players parents she rarely listens to me these days
कोच अंकुश भारद्वाज ने खिलाड़ी को बनाया हवस का शिकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय स्तर की नाबालिग शूटर खिलाड़ी से दुष्कर्म के बाद कोच अंकुश भारद्वाज ने उसके माता-पिता से उल्टे किशोरी की ही शिकायत कर दी। कोच ने खिलाड़ी के माता-पिता को कहा कि वो आजकल मेरी बात नहीं सुनती है। इस शिकायत पर मां ने खिलाड़ी को डांट भी लगाई और कहा कि तुम कोच सर की बात क्यों टाल रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

इतना सब होने के बावजूद कोच नॉर्मल व्यवहार करने लगा जैसे कुछ हुआ ही नहीं
खिलाड़ी ने बताया कि इतना सब होने के बाद भी कोच नॉर्मल व्यवहार करता रहा। वो पहले की तरह ही शूटिंग ट्रेनिंग को लेकर व्हाट्सएप पर खिलाड़ी को मैसेज करता रहा। खिलाड़ी के माता-पिता भी उससे हमेशा की तरह कोच से बात करते रहे। खिलाड़ी ने बताया कि इस सबसे वो इतनी परेशान रहने लगी कि नींद आना बंद हो गई। मां उससे बार-बार पूछती थी कि इतना स्ट्रेस में क्यों हो। तब आखिरकार उसने 6 जनवरी को अपनी मां को कोच की करतूत के बारे में बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिम्मत जुटाकर कोच को धक्का दिया
खिलाड़ी ने बताया कि बैड पर गिराकर कोच ने उसका सिर दबा दिया था। इसके बाद आरोपी ने गलत काम किया। बचने के लिए उसने हिम्मत जुटाकर कोच को धक्का भी दिया। फिर जब किशोरी वहां से भागने की कोशिश करने लगी तो आरोपी ने करियर बर्बाद करने की धमकी दी। आरोपी ने किशोरी को नॉर्मल व्यवहार करने के लिए कहा। आरोपी बोला कि जैसे नॉर्मल बात करती हो वैसे बात करो। आरोपी ने कहा कि नीचे मेरे साथ चलो, मैं ही तुम्हे गाड़ी तक छोड़कर आऊंगा।

विज्ञापन

उस दिन अकेली नहीं होती तो शायद बच जाती
खिलाड़ी ने बताया कि माता-पिता ने ही अगस्त 2025 को राष्ट्रीय स्तर के कोच अंकुश भारद्वाज को चुना कि इससे कोचिंग लो। जब भी मैं कोच के कहे अनुसार जाती थी तो कई बार मां या पिता साथ जाते थे। 16 दिसंबर को नेशनल मैच के लिए खिलाड़ी डॉक्टर कर्णी सिंह शूटिंग रेंज तुगलकाबाद दिल्ली गई तो उस दिन अकेली ही पर्सनल टैक्सी में गई थी। इसी कारण कोच ने उसे मैच के बाद रोका और फिर ताज होटल में बहाने से बुलाया। खिलाड़ी के अनुसार उस दिन भी मां या पिता साथ होते तो शायद उसके साथ कोच ये गलत काम नहीं कर पाता।

फरीदाबाद में भिवानी की शूटर से भी हो चुका है दुष्कर्म
फरीदाबाद में 16 दिसंबर 2025 को ऐसा ही एक मामला भिवानी की शूटर के साथ भी हो चुका है। फरीदाबाद के होटल में भिवानी की 22 वर्षीय महिला शूटर के साथ भी दुष्कर्म हुआ था। जिस होटल में शूटर के साथ रेप हुआ, उसमें पहले पार्टी हुई। इस पार्टी में राजस्थान की एक महिला शूटर ज्योति, उसका हरियाणवी बॉयफ्रेंड गौरव और उसका दोस्त सतेंद्र भी थे। इसी दौरान भिवानी की शूटर को कुछ नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed