फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   After marriage of girl man posted obscene photos and videos on social media

'दो साल पहले शोएब ने जाल में फंसाया था': शादी के बाद लड़की के अश्लील फोटो-वीडियो किए वायरल, पिता ने कराई FIR

Thu, 27 Jun 2024 08:42 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हथीन
संवाद न्यूज एजेंसी, हथीन Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 27 Jun 2024 08:42 PM IST
सार

उटावड़ थाना प्रभारी टेक सिंह डागर ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव निवासी ने शिकायत में बताया कि दो साल पहले उनकी 16 वर्षीय बेटी को शोएब नामक युवक ने जाल में फंसाकर उसके अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए थे।

विज्ञापन
After marriage of girl man posted obscene photos and videos on social media
युवक ने युवती के अश्लील फोटो और वीडियो किए पोस्ट - फोटो : iStock

विस्तार

हरियाणा के हथीन स्थित उटावड़ थाना क्षेत्र में एक लड़की की शादी के बाद अश्लील वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। आरोपी शादी से पहले भी एक बार लड़की के अश्लील फोटो व वीडियो वायरल कर चुका है लेकिन उस समय पंचायत ने सामाजिक फैसला करा दिया था। अब लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

उटावड़ थाना प्रभारी टेक सिंह डागर ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव निवासी ने शिकायत में बताया कि दो साल पहले उनकी 16 वर्षीय बेटी को शोएब नामक युवक ने जाल में फंसाकर उसके अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए थे और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया था लेकिन बाद में समाज के प्रतिष्ठित लोगों ने सामाजिक रूप से फैसला कराकर फोटो व वीडियो सोशल मीडिया से हटवा दिए थे। लेकिन आरोपी ने वह फोटो अपने मोबाइल से डिलीट नहीं किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब उनकी बेटी की शादी हो गई है। शादी के बाद अब आरोपी युवक ने फिर उन फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसका पता चलने पर लड़की के पिता ने उटावड़ थाना पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।

विज्ञापन

उटावड़ थाना की महिला जांच अधिकारी सुरेखा ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट, आईटी एक्ट एवं अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पीड़िता के साथ जिस समय अपराध हुआ उस समय वह नाबालिग थी। इस कारण पॉक्सो अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed