फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   After hitting the bike, the car driver dragged the bike rider for 200 meters

Faridabad News: टक्कर मारने के बाद कार चालक ने बाइक सवार को 200 मीटर तक घसीटा

Wed, 11 Jun 2025 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
After hitting the bike, the car driver dragged the bike rider for 200 meters
हालत गंभीर होने के चलते दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर किया गया रेफर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। कंपनी से ड्यूटी करने के बाद बाइक पर सवार होकर घर जा रहे युवक को कार चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार 22 वर्षीय युवक कार के नीचे फंस गया। कार चालक 200 मीटर तक युवक को घसीट कर ले गया। कुछ दूरी पर जाकर जब चालक ने गाड़ी रोकी तब लोगों ने युवक को कार के नीचे से निकाला। जिसके बाद उसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर होने के चलते उनको दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर में रेफर कर दिया। थाना सेक्टर 8 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



शिव दुर्गा विहार लक्कड़पुर निवासी गणेश मंडल ने बताया कि उनका बेटा पप्पू (22) बाटा चौक स्थित एक कंपनी में नौकरी करता है। 5 जून की शाम को 6 बजे वह नौकरी करने के बाद बाइक पर सवार होकर अपने घर आ रहा था। तभी पीछे से कार चालक में टक्कर मार दी। उनका बेटा सड़क पर गिर गया। हादसे के बाद कार चालक जल्दबाजी में भागने की कोशिश कर रहा था। तभी उनका बेटा कार के नीचे फंस गया और कार चालक उसको करीब 200 मीटर तक घसीट कर ले गया। 200 मीटर के बाद चालक ने कार रोकी तब स्थानीय लोगों ने उसे गाड़ी के नीचे से बाहर निकाला। उसके बाद चालक मौका देकर वहां से भाग गया। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को उपचार के लिए बीके अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालात गंभीर होने के चलते दिल्ली के ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार युवक की कमर, कूल्हा और पैर की हड्डी पूरी तरह से टूट गई है। वहीं आंत भी बाहर आ चुकी है। जिसके चलते ऑपरेशन करके सभी आंतों को अंदर कर ऑपरेशन किया गया। उनके पिता ने बताया कि अभी बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed