फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   After a year, the farewell of the councilors with a tussle in the house meeting

एक साल बाद सदन बैठक में नोकझोंक के साथ पार्षदों की विदाई

Thu, 10 Feb 2022 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
After a year, the farewell of the councilors with a tussle in the house meeting
फरीदाबाद। नगर निगम पार्षदों का कार्यकाल समाप्त होने से पहले बृहस्पतिवार को नगर निगम सदन की एक साल बाद बैठक तीखी नोकझोंक के साथ सपन्न हुई। इस बैठक में 95 प्रस्ताव पर चर्चा हुई है। पार्षदों ने पीने के पानी, सफाई और सीवर जाम की समस्याओं पर चर्चा की। कई पर पार्षदों ने आपत्ति जताई और निगमायुक्त से जानकारी मांगी। एक पार्षद ने कहा कि निगमायुक्त पहले तीन साल से चल रहे विकास कार्य पूरा कराए उसके बाद नए शुरू करें। अंत में निगमायुक्त यशपाल यादव ने सभी पार्षदों को शॉल और गुलदस्ता देकर पांच साल सदन चलाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। 12 फरवरी को पार्षदों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त यशपाल यादव की तरफ से पार्षदों का पांच साल का कार्यकाल पूरा होने पर सबसे पहले भी को दोपहर का भोजन कराया गया। दोपहर 3 बजे शुरू हुई बैठक डेढ़ घंटे तक चली। इस दौरान बैठक की शुरुआत में सबसे पहले निगम की ओर से पार्षदों का धन्यवाद प्रस्ताव पास किया गया। बैठक में सेक्टर-91 (सेहतपुर) में निगमायुक्त की ओर से व्यायामशाला बनाने का प्रस्ताव रखा गया। जिसे सदन ने अनुमति प्रदान की। निगम बल्लभगढ़-मलेरना रोड को चौड़ा करने का प्रस्ताव सदन में रखा गया और बताया कि इसके लिए सड़क के बीच आ रही एक कनाल 12 मरला भूमि के मालिक को सीही गांव में जगह देना प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन

इस पर पार्षद और अधिकारी के बीच काफी नोकझोंक हुई। पार्षद कुलवीर ने कहा कि उनके वार्ड की जमीन को किसी को दिया जा रहा है, उन्हें ही जानकारी नहीं है। उप महापौर मनमोहन गर्ग ने कहा कि निगम किसी आधार पर जमीन उक्त व्यक्ति को दे रहा है। निगम में क्या पहले भी ऐसे मामले आए है तो उनकी जानकारी सदन को दी जाए। पार्षद धनेश अधलखा ने कहा कि निगम द्वारा जमीन का वाजिब रेट देख लिया। वार्ड नंबर 6 के पार्षद सुरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि उनके क्षेत्र में तालाब की जमीन के स्कूल में इस्तेमाल करने की निगम ने तैयारी की है, जो की गलत है। उन्होंने कहा कि इसकी जगह पार्क बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पेयजल और सीवर व्यवस्था के लिए बनेगा मास्टर प्लान
नगर निगम आयुक्त ने सदन में प्रस्ताव रखा कि शहर में पेयजल की समस्या काफी ज्यादा है। इसी तरह आये दिन किसी न किसी वार्ड में सीवर की समस्या से रहती है। इसके लिए अमृत योजना से पानी पहुंचाया जाएगा। इससे पूर्व फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण और नगर निगम मिलकर मास्टर प्लान तैयार करेगा। इसके लिए पंचकूला की एक एजेंसी से सर्वे कराया जाएगा। पार्षद राकेश भड़ाना ने आरोप लगाया कि बड़खल क्षेत्र में तीन साल से चल रहे विकास कार्य पूरे नहीं हुए। बैठक में पार्षदों ने शहीद संदीप के छोटे भाई की मांग पर मोहना मार्ग नाम बदलकर शहीद संदीप सिंह मार्ग और गांव अटाली के राजकीय स्कूल का नाम शहीद संदीप के नाम पर रखा जाए। इसे अनुमति दी गई।

--
सीवर सोधन संयंत्र से पानी शुद्ध कर बेचेगा निगम
मुख्य अभियंता रामजी लाल ने प्रस्ताव रखा कि शहर में सीवर की समस्या को खत्म करने के लिए प्रत्येक वार्ड में नगर निगम और स्मार्ट सिटी लिमिटेड के संयुक्त प्रयास से सीवर सोधन संयंत्र (एसटीपी) बनाए जाएंगे। निगमायुक्त यशपाल यादव ने कहा कि यह संयंत्र गुरुग्राम की तर्ज पर निजी एजेंसी द्वारा लगाए जाएंगे। निगम की ओर से कोई पैसा खर्चा नहीं किया जाएगा। संयंत्र से शुद्ध पानी को उद्योग, पार्क ग्रीन बेल्ट के लिए बेचा जाएगा। पार्षदों ने कहा कि निगम को सेक्टर-14, 15 में पहले लगे एसटीपी की भी हालत देख लेनी चाहिए, जो अब खराब हालत में है। एक पार्षद ने एक बार फिर बैठक में पार्षदों को मिलने वाले दो-दो करोड़ रुपये का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed