फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   After a fight with his wife, a civil engineer jumped into a canal with his two sons

Faridabad News: पत्नी से झगड़े के बाद 2 बेटों संग नहर में कूदा सिविल इंजीनियर

Tue, 05 May 2026 01:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
After a fight with his wife, a civil engineer jumped into a canal with his two sons
बड़ा बेटा सोमवार की सुबह घटना स्थल से 5 किमी दूर सुरक्षित मिला
विज्ञापन

सिविल इंजीनियर और छोटे बेटे की तलाश जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव असावटी में रहने वाला सिविल इंजीनियर अपने पांच और आठ साल के 2 बेटों के साथ रविवार रात करीब 10 बजे आगरा नहर में कूद गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी में लगी टीम को सोमवार की सुबह घटना स्थल से करीब 5 किलोमीटर दूर नहर किनारे बड़ा बेटा सुरक्षित मिल गया। शुरुआती जांच में सामने आया कि पत्नी से झगड़े के बाद ही सिविल इंजीनियर ने यह कदम उठाया।



गुरुग्राम की कंपनी में काम करने वाले असावटी निवासी भगवत दयाल (35) पेशे से सिविल इंजीनियर हैं। रविवार रात वह अपने बेटे सम्राट (8) और युग (5) को लेकर डींग फतेहपुर बिल्लौच स्थित आगरा नहर के पुल पर पहुंचे और नहर में छलांग लगा दी। पुल से गुजर रहे एक राहगीर ने भगवत की बाइक देखी तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची डायल 112 और एसडीआरएफ की टीम ने नहर में सर्च अभियान शुरू किया। सोमवार सुबह बेटा सम्राट 5 किमी दूर नहर के किनारे सुरक्षित मिल गया । पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि कंट्रोल रूम से उनके पास सूचना पहुंची थी कि एक लावारिस बाइक पुल पर खड़ी है। यह भी संदेह जताया गया कि आगरा नहर में बाइक सवार कूद गया है। इसके बाद जांच में पता चला कि युवक अपने बच्चों के साथ कूदा है। एक बच्चा सम्राट सुरक्षित मिल गया है, जबकि युवक भगवत और उसके छोटे बेटे युग की तलाश सोमवार देर शाम तक जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed