{"_id":"672142af699c87c90903ca04","slug":"after-16-years-construction-work-of-the-hospital-will-start-in-fatehpur-billoch-faridabad-news-c-1-1-noi1171-2267957-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 16 साल बाद फतेहपुर बिल्लौच में शुरू होगा अस्पताल का निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 16 साल बाद फतेहपुर बिल्लौच में शुरू होगा अस्पताल का निर्माण कार्य
विज्ञापन
एम्स की ओर से वर्ष 2008 में 30 बेड का अस्पताल बनाने की योजना बनाई गई थी
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। धनतेरस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांव फतेहपुर बिल्लौच में 20 बेड के बनने वाला अस्पताल का शिलान्यास किया।
एम्स की ओर से बनाए जाने वाले अस्पताल का कार्य 16 साल बाद शुरू होगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती राव ने बताया कि गांव फतेहपुर बिल्लौच में करीब बीस करोड़ रुपये की लागत से 20 बेड की सीएचसी का निर्माण एम्स द्वारा करवाया जायेगा। भविष्य में इस सीएचसी को 30 बेड का बनाया जायेगा। इसके लिए ग्राम पंचायत ने 6.5 एकड़ भूमि प्रदान की है। गांव फतेहपुर बिल्लौच में एम्स की ओर से वर्ष 2008 में 30 बेड का अस्पताल बनाने की योजना बनाई गई थी। इसके तहत तत्कालीन पंचायत ने एम्स प्रबंधन को करीब 6.5 एकड़ पंचायत की जमीन सौंप दी। वर्ष 2008-2010 के बीच जमीन को एम्स के नाम कर दिया गया। इसके बाद एम्स प्रबंधन द्वारा वर्ष 2012 में जमीन पर चहारदीवारी करा दी गई। इसके अलावा एम्स प्रबंधन की ओर से जमीन की सुरक्षा के लिए सुरक्षा कर्मियों की तैनाती भी की गई, लेकिन प्रबंधन ने अस्पताल का निर्माण 16 साल बीत जाने के बाद भी शुरू नहीं कराया था। वर्ष 2012 में एम्स प्रबंधन की ओर से अस्पताल की जगह पहले पीएचसी बनाए जाने का प्रपोजल भी रखा था, लेकिन वह प्रपोजल भी सिरे नहीं चढ़ पाया। दिसंबर महीने में इसका बजट और मानचित्र पास हो गया है। अब इसका निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह अस्पताल 20 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के स्टेट एक्शन प्लान क्लाइमेट चेंज एंड ह्यूमन हेल्थ का विमोचन किया। उन्होंने बताया कि 50 लाख रुपये की लागत से बल्लभगढ़ सब हेल्थ सेंटर में एयर पॉल्यूशन पर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का निर्माण करवाया जाएगा।
इस अवसर पर विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि सत्तर साल से अधिक आयु के बुजुर्गों को अपनी बीमारियों का इलाज करने के लिए पांच लाख रुपये तक की चिकित्सा सेवा सरकार द्वारा दी जाएगी। जिसके लिए प्रधानमंत्री आयुष्मान व यह वंदना कार्ड बनाए जा रहे है। इसके अतिरिक्त गर्भवती महिलाओं व बच्चों के टीकाकरण कार्यक्रम को डिजिटल यू-विन पोर्टल से जोड़ दिया है, ताकि एक भी टीका या वैक्सीन छूटे नहीं। इसके अलावा उन्होंने बल्लभगढ़ एम्स शाखा में मुफ्त एमआरआई की भी सुविधा शुरू की। यहां पर रोगी बिना खर्च किए एमआरआई करा सकेंगे।