{"_id":"61eedf628708b9043715afb3","slug":"after-15-days-less-than-one-thousand-infected-two-died-one-percent-improvement-in-sample-positivity-rate-faridabad-news-noi628658561","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन बाद मिले एक हजार से कम संक्रमित, दो की मौत, सैंपल पॉजिटिविटी दर में एक फीसदी सुधार, 11 लोगों ने गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन बाद मिले एक हजार से कम संक्रमित, दो की मौत, सैंपल पॉजिटिविटी दर में एक फीसदी सुधार, 11 लोगों ने गंवाई जान
विज्ञापन
After 15 days, less than one thousand infected, two died, one percent improvement in sample positivity rate
फरीदाबाद। जिले में 15 दिन बाद कोरोना के नए मामले एक हजार से कम आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को 808 नए लोगों में कोरोना की पुष्टि की है। जबकि, 1384 मरीजों को स्वस्थ घोषित कर दिया गया। सैंपल पॉजिटिविटी दर एक बार फिर 90 फीसदी पहुंच गई है। इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली हैं। सोमवार को भी दो बुजुर्गों के मरने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। 15 दिन में 11 लोग कोरोना से अपनी जान गवां चुके हैं।
जिले में 10 जनवरी से कोरोना का पीक आना शुरू हुआ और मामलों की संख्या 1700 को पार कर गई। सैंपल पॉजिटिविटी दर सात फीसदी की गिरावट के साथ 89 फीसदी पर पहुंच गई। 15 दिन से गंभीर मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। अस्पतालों में 250 मरीजों को दाखिल कराए गए। इसके साथ ही सक्रिय मामलों की संख्या 12 हजार पार हो गई। कोरोना से मरने वालों की संख्या भी 717 से बढ़कर 728 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को 62 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हुई, जिन्हें संक्रमण के साथ हृदय संबंधित बीमारियां थी। वहीं, एक 73 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है। इन्हें भी कोरोना संक्रमण के साथ शुगर की गंभीर समस्या थी। दोनों का अंतिम संस्कार कोविड 19 की गाइडलाइन के अनुसार किया गया है। नए मरीज मिलने के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 120749 हो गई है। इनमें से 109015 लोग ठीक हो गए हैं।
197 मरीज अस्पतालों में भर्ती
उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि अब सक्रिय मामलों की संख्या 11006 रह गई है। इनमें से केवल 197 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। वहीं, 10809 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। अस्पतालों में भर्ती मरीजों में से 37 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। वहीं, कोरोना के साथ दूसरी गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 44 मरीजों को आईसीयू में रखा गया है। इनमें से 11 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। सोमवार को सैंपलिंग का पॉजिटिव रेट 17 प्रतिशत के आसपास रहा। रिकवरी दर 90 फीसदी से ऊपर पहुंच गया है। 4505 नए सैंपल लिए गए हैं। अभी 3531 की रिपोर्ट आना बाकी है।