{"_id":"69fce4de88eb0b26f008c0a5","slug":"advocates-go-on-strike-against-judges-misbehaviour-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69401-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: न्यायाधीश के दुर्व्यवहार के खिलाफ अधिवक्ताओं ने की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: न्यायाधीश के दुर्व्यवहार के खिलाफ अधिवक्ताओं ने की हड़ताल
विज्ञापन
फरीदाबाद सेक्टर 12 न्यायालय परिसर में हड़ताल पर बैठे अधिवक्ता । स्रोत: अधिवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं से न्यायाधीश के द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के खिलाफ दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रखी। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान राजेश बैसला व सेक्रेटरी टीका डागर के आह्वान पर प्रदेश की अन्य बार एसोसिएशन ने फरीदाबाद बार एसोसिएशन के समर्थन में हड़ताल रखी और न्यायाधीश के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
अधिवक्ता जेपी अधाना ने कहा कि जब तक न्यायाधीश अपनी गलती स्वीकार नहीं करते और भविष्य में किसी भी अधिवक्ता के खिलाफ ऐसा दुर्व्यवहार न करने का आश्वासन नहीं देते तब तक जिला बार एसोसिएशन की हड़ताल जारी रहेगी।
इस मौके पर बार काउंसिल पंजाब एंड हरियाणा के पूर्व मनोनीत सदस्य शिवदत्त वशिष्ठ ने कहा कि न्यायाधीश का रवैया वकीलों के खिलाफ शुरू से ही खराब रहा है। अपनी कोर्ट के अंदर वकीलों को धमकाना, वकीलों के साथ दुर्व्यवहार करना उनकी आदत है। इस मौके पर पलवल बार के पूर्व प्रधान दीपक चौहान, संसार चौहान ने अपनी पूरी टीम के साथ जिला बार एसोसिएशन फरीदाबाद का समर्थन किया और कहा कि जब तक न्यायाधीश अपनी गलती स्वीकार नहीं करते तब तक जिला बार एसोसिएशन फरीदाबाद का समर्थन करेंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर अधिवक्ता एमएस नागर ने कहा कि जिला बार एसोसिएशन फरीदाबाद के सभी वकील एक जुट हैं और जल्दी ही फरीदाबाद के न्यायाधीश के खिलाफ इंस्पेक्टिंग जज से शिकायत करेंगे। इस मौके पर पूर्व प्रधान जोगिंद्र नरवत, सतबीर शर्मा, सत्येंद्र अधाना,वीर एमपी नागर, बिल्लू धनकड़, ओपी यादव, देवेन्द्र त्यागी, धीरज आढाना, जग्गी आढाना, धर्मेन्द्र, आदि सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद थे।