फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   advance bail hearing tomorrow in case of student exploitation

छात्रा उत्पीड़न मामला : एसोसिएट प्रोफेसर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई 30 मई को-

Tue, 28 May 2019 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
advance bail hearing tomorrow in case of student exploitation
फरीदाबाद। राजकीय महिला कॉलेज में छात्रा उत्पीड़न मामले में फरार एसोसिएट प्रोफेसर सीएस वशिष्ठ की अग्रिम जमानत याचिका पर अब 30 मई को सुनवाई होगी। पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म के प्रयास और अनुसूचित जाति/जनजाति एक्ट की धारा भी जोड़ दी है।
विज्ञापन

इस मामले में अनुसूचित जाति/जनजाति संबंधी मामलों की सुनवाई के लिए बनी विशेष अदालत में स्थानांतरित हो गया है। वहीं आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला रहा।
विज्ञापन

राजकीय महिला कॉलेज के मामले में आरोपी एसोसिएट प्रोफेसर सीएस वशिष्ठ ने गिरफ्तारी से बचने के लिए बुधवार को अपने वकील के माध्यम से अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कुमुद गुगलानी की अदालत में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने याचिका पर सुनवाई के लिए 28 मई की तारीख निर्धारित की थी। अब इस मामले में कई और युवतियों के सामने आने पर पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास और एससी/एसटी एक्ट की धारा भी जोड़ दी है। मंगलवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कुमुद गुगलानी के छुट्टी पर होने के कारण मामला जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक गुप्ता की अदालत में पहुंचा।
मामले में एससी/एसटी एक्ट की धारा जुड़ी होने के कारण उन्होंने इसे सुनवाई के लिए एससी/एसटी एक्ट संबंधी मामलों की सुनवाई के लिए बनी विशेष अदालत में स्थानांतरित कर दिया। अब इस पर 30 मई को सुनवाई होगी।
वहीं, फरार आरोपी सीएस वशिष्ठ की तलाश में क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने दिल्ली और नोएडा में उसके रिश्तेदारों के घर छापे मारें, मगर वशिष्ठ के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है।
रिमांड समाप्त, जगदेव गया जेल
उत्पीड़न मामले में गिरफ्तार कनिष्ठ लैब सहायक जगदेव की रिमांड अवधि समाप्त होने पर मंगलवार को क्राइम ब्रांच ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। रिमांड के दौरान पूछताछ में सामने आया है कि कॉलेज में यह सारा गोरखधंधा पिछले करीब नौ साल से चल रहा था।

इस दौरान आरोपी के संपर्क में कई छात्राएं आई थीं, जोकि कॉलेज से पास होकर जा चुकी हैं। ऐसे में अब पुलिस कॉलेज से पिछले नौ साल का रिकार्ड लेगी। पुलिस का प्रयास है कि इनकी शिकायत पीड़िताएं सामने आएं ताकि केस और मजबूत हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed