फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Administration's bulldozer runs on illegal colonies, demolition at three places

Faridabad News: अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, तीन स्थानों पर तोड़फोड़

Thu, 16 Apr 2026 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Administration's bulldozer runs on illegal colonies, demolition at three places
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बृहस्पतिवार को गांव भूपानी के राजस्व क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तोड़-फोड़ की कार्रवाई की। इस दौरान तीन अलग-अलग अवैध कॉलोनियों में निर्माणाधीन ढांचों और विकसित की जा रही बुनियादी संरचनाओं को ध्वस्त किया गया।

जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) यजन चौधरी के अनुसार करीब 3 एकड़, 5 एकड़ और 1 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही इन अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 22 डीपीसी (नींव स्तर तक बने ढांचे), 25 बाउंड्री वॉल, दो निर्माणाधीन भवनों के अलावा अवैध रूप से तैयार की गई कच्ची सड़कों के नेटवर्क को भी जेसीबी की मदद से हटाया गया।
विज्ञापन


प्रशासन का कहना है कि बिना अनुमति के विकसित की जा रही कॉलोनियां न केवल शहरी नियोजन नियमों का उल्लंघन करती हैं बल्कि भविष्य में रहने वाले लोगों के लिए भी मूलभूत सुविधाओं और सुरक्षा के लिहाज से गंभीर समस्याएं पैदा करती हैं। ऐसे में इन पर समय-समय पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में भारी पुलिस बल तैनात रहा ताकि किसी प्रकार का विरोध या कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। पूरे अभियान की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी करवाई गई जिससे कार्रवाई का रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed