{"_id":"6109823f8ebc3e88c72d5ae8","slug":"administration-will-deal-smartly-with-the-third-wave-of-corona-faridabad-news-noi5973650183","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की तीसरी लहर से स्मार्ट रुप से निपटेगा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की तीसरी लहर से स्मार्ट रुप से निपटेगा प्रशासन
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना की तीसरी लहर को लेकर सेक्टर-12 लघु सचिवालय में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मंडलायुक्त संजय जून मुख्य रूप में शामिल रहे। उन्होंने सभी विभागों से कोरोना से बचाव को लेकर की गई तैयारियाें पर चर्चा की। फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड के इंट्रीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) में बनाए गए कोविड कंट्रोल रूम की तैयारियां को भी जांचा।
कोरोना की तीसरी लहर को लेकर पिछले दिनों प्रधान सचिव ने बैठक ली थी। उन्होंने प्रशासन को कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए कंट्रोल रूम बनाने के आदेश दिए थे। जिससे कोरोना की दूसरी लहर में मरीजों को हुई परेशानी का सामना लोगों को तीसरी लहर में न करना पड़े। इसे लेकर मंगलवार को बैठक आयोजित की गई।
फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. गरिमा मित्तल ने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए स्मार्ट सिटी द्वारा की गई तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी में कंट्रोल रूम बनाया गया। इसके साथ ही घर के पास कोविड कंट्रोल सेंटर बनाया जाएगा। मरीजों को टोल फ्री नंबर जारी किया जाएगा। मोबाइल ऐप बनाया जा रहा है। इस दिशा में काम शुरू कर दिया गया है। संक्रमित होने पर लोग इनकी सहायता ले सकते हैं। मरीजों की स्थिति जांच कर उन्हें घर से अस्पताल में भर्ती कराने तक की जिम्मेदारी कंट्रोल रूम की होगी। इसके साथ ही कंट्रोल रूम को आईसीएमआर से जोड़ा जाएगा। मरीज लैब से डायरेक्ट अपनी रिपोर्ट ले सकेंगे।