फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Administration put a notice on Shani Mandir in Adarsh Nagar, people are angry

Faridabad News: आदर्श नगर में शनि मंदिर पर प्रशासन ने लगाया नोटिस, लोगों में नाराजगी

Sat, 19 Jul 2025 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Administration put a notice on Shani Mandir in Adarsh Nagar, people are angry
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। जिले के आदर्श नगर स्थित 60 साल पुराने पिपलेश्वर शनि मंदिर पर नगर निगम की तरफ से नोटिस लगाया गया है। इसके बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।

आपको बताते चलें कि कोर्ट के आदेश के बाद अवैध रूप से बने धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि 2009 के बाद अवैध रूप से बने धार्मिक स्थल या ग्रीन बेल्ट या सरकारी जमीन पर बने निर्माणों पर कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार फरीदाबाद में 35 से अधिक धार्मिक स्थलों को चिन्हित किया गया है। कुछ दिन पहले नेहरू कॉलोनी स्थित मस्जिद पर भी निगम की तरफ से नोटिस चस्पा किया गया था। इसके बाद लोगों ने मेयर से मिलकर मदद की गुहार लगाई थी। इसके बाद मेयर ने मामले की जांच की बात कही थी।
विज्ञापन

प्रशासन की तरफ से पिछले महीने से लगातार बुलडोजर एक्शन लिया जा रहा है। इससे पहले आनंद वन में वन विभाग की जमीन पर बने अवैध निर्माणों को तोड़ा गया था इसके बाद अनंगपुर के लोगों के विरोध में आने पर प्रशासन की कार्रवाई वहां फिलहाल रोक दी गई है। इसके साथ ही नेहरू कॉलोनी में भी प्रशासन की तरफ से नोटिस लगाए गए थे। लोगों का कहना है कि उनके बीच डर का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed