फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Administration becomes strict on pending residential certificate cases

Faridabad News: रिहायशी प्रमाण पत्रों की लंबित मामलों पर सख्त हुआ प्रशासन

Fri, 24 Oct 2025 12:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Administration becomes strict on pending residential certificate cases
उपायुक्त ने सभी तहसीलों से मांगी त्वरित रिपोर्ट, लंबित फाइलों को शून्य करने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तिगांव। जिले में रिहायशी प्रमाण पत्रों के लंबित मामलों को लेकर अब प्रशासन गंभीर हो गया है। उपायुक्त फरीदाबाद कार्यालय द्वारा तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में रिहायशी प्रमाण पत्र की लंबित फाइलों की रिपोर्ट तत्काल तैयार कर भेजें, ताकि शासन के आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित की जा सके।

यह आदेश तहसीलदार फरीदाबाद, बडखल, बल्लभगढ़ के साथ-साथ नायब तहसीलदार तिगांव, धौज, गौंछी, दयालपुर और मोहना को दिए गए हैं। आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि सभी अधिकारी अपने स्तर पर पेंडेंसी को शून्य करने की कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि नागरिकों को प्रमाण पत्र प्राप्त करने में अनावश्यक देरी न हो।
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है जब आम नागरिकों को रिहायशी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए काफी समय तक इंतजार करना पड़ रहा था। कई मामलों में फाइलें महीनों तक लंबित रहने की शिकायतें मिल रही थीं। ऐसे में उपायुक्त कार्यालय की ओर से जारी यह निर्देश लोगों के लिए राहत लेकर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेश के बाद तहसीलों में हलचल मच गई है। संबंधित शाखाओं में लंबित फाइलों को निपटाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। कर्मचारी रिहायशी प्रमाण पत्रों की लंबित रिपोर्ट तैयार करने में जुट गए हैं।


वर्जन
सभी तहसीलों से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद उच्च अधिकारियों द्वारा समग्र समीक्षा की जाएगी व आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -मयंक भारद्वाज, एसडीएम बल्लभगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed